Loading...
गुरु रंधावा के एकल स्टेडियम कॉन्सर्ट का ऐलान, जानिए कब-कहां गूजेंगे गायक के सुर
गुरु रंधावा के कॉन्सर्ट का हुआ ऐलान

गुरु रंधावा के एकल स्टेडियम कॉन्सर्ट का ऐलान, जानिए कब-कहां गूजेंगे गायक के सुर

Oct 14, 2026
02:42 pm

क्या है खबर?

पंजाबी गायक गुरु रंधावा एक बार फिर मंच पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। 3 साल के ब्रेक के बाद, उन्होंने अपने पहले एकल स्टेडियम शो 'द सिर्रा लाइव इन कॉन्सर्ट' का ऐलान किया है। साथ में अपने संगीतमय सफर का एक वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो के जरिए गायक ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव में साथ देने के लिए फैंस को धन्यवाद दिया और दिल्ली में विशेष कॉन्सर्ट करने का वादा किया है।

ऐलान

जानिए कहां आयोजित होगा रंधावा का कॉन्सर्ट

रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि उनका सोलो स्टेडियम कॉन्सर्ट 12 दिसंबर, 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN) में आयोजित होगा।

यही नहीं, गायक ने इस कॉन्सर्ट को संगीत जगत में अपने 13 साल पूरे होने की खुशी में फैंस के लिए एक "थैंक यू" ट्रिब्यूट भी बताया है।

2023 के बाद, दिल्ली में उनका यह पहला बड़ा लाइव कार्यक्रम होगा, जिसका निर्माण सारेगामा लाइव द्वारा रिदम्स और वार्नर म्यूजिक इंडिया के सहयोग से होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT