NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता गुलशन देवैया ने साधा निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर निशाना, बोले- उन्होंने लोगों का शोषण किया 
    अगली खबर
    अभिनेता गुलशन देवैया ने साधा निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर निशाना, बोले- उन्होंने लोगों का शोषण किया 
    विवेक अग्निहोत्री की किस बात से खफा है गुलशन दैवेय?

    अभिनेता गुलशन देवैया ने साधा निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर निशाना, बोले- उन्होंने लोगों का शोषण किया 

    लेखन पलक
    Jun 27, 2024
    04:46 pm

    क्या है खबर?

    'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। वह ज्यादातर मुद्दों पर अपने विचार खुलकर रखते हैं और आए दिन बॉलीवुड कलाकारों पर भी तंज कसते नजर आते हैं।

    हालांकि, आज वह किसी के निशाने पर आए हैं। दरअसल, अभिनेता गुलशन देवैया ने अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रचार करने की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।

    अभिनेता ने अग्निहोत्री की आलोचना भी की।

    कमियां 

    देवैया ने गिनाईं अग्निहोत्री की कमियां 

    सिद्धार्थ कन्नन से देवैया ने कहा कि अग्निहोत्री, मार्केटिंग करना जानते हैं और उनके बहुत सारे प्रशंसक भी हैं। उनके अनुसार, अग्निहोत्री अब एक फिल्म निर्माता और लेखक के रूप में बेहद सफल हैं।

    हालांकि, इसके बाद भी अग्निहोत्री की कुछ चीजें हैं, जिनकी देवैया आलोचना करते हैं। अभिनेता ने अग्निहोत्री की प्रचार की कमियों को समझाने के लिए उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का उदाहरण दिया।

    उनके अनुसार, निर्माता ने इसका प्रचार करते हुए लोगों का शोषण किया था।

    बयान

    अग्निहोत्री ने किया लोगों का शोषण?

    देवैया बोले, "उदाहरण के लिए मैं 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में लिख रहा था। उन्होंने इसमें उन लोगों के बहुत सारे फुटेज का उपयोग किया है, जो उस दर्द से गुजरे हैं। फिल्म देखने वाले कश्मीरी पंडितों के पलायन के समय उनके साथ क्या-क्या हुआ, उस दर्द को बेशक समझ सकते थे, लेकिन वे इन फुटेज को सोशल मीडिया पर प्रचार के रूप में भी प्रसारित कर रहे थे। मुझे लगता है कि यह शोषण है।"

    आलोचना

    देवैया ने की किस बात की आलोचना?     

    देवैया ने कहा कि वे इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि फिल्म का प्रचार करने के लिए अग्निहोत्री ने किसी के वास्तविक दर्द और आघात का शोषण किया था।

    वह बोले, "मुझे लगता है बेशक फिल्म उनके बारे में थी, लेकिन आप अपनी फिल्म को प्रचारित करने के लिए उनकी वास्तविक भावनाओं का शोषण कर रहे थे। यह मेरे लिए शोषण के दायरे में आता है। इस एक बात पर, मैं उस फिल्म के बारे में आलोचनात्मक हूं।"

    जानकारी

    ठीक-ठाक लगी देवैय को फिल्म  

    देवैया के अनुसार, उन्हें बस 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए प्रचार करने का अग्निहोत्री का तरीका पसंद नहीं आया, वरना उन्हें यह एक ठीक-ठाक फिल्म लगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अग्निहोत्री एक ठीक-ठाक निर्देशक भी हैं।

    द कश्मीर फाइल्स

    विवादों के बाद ब्लॉकबस्टर रही 'द कश्मीर फाइल्स'

    'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 की सबसे विवादित फिल्मों में से एक थी। हालांकि, विवादों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन की दर्दनाक सच्ची कहानी पर आधारित थी। अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती थे।

    बता दें, फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता था।

    जानकारी

    'बैड कॉप' में नजर आ रहे हैं देवैया

    देवैय इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'बैड कॉप' के लिए चर्चा में हैं। डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज में अनुराग कश्यप भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें, देवैय और अग्निहोत्री फिल्म 'हेट स्टोरी' में साथ काम कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक अग्निहोत्री
    गुलशन देवैया
    बॉलीवुड समाचार
    द कश्मीर फाइल्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    विवेक अग्निहोत्री

    'द वैक्सीन वॉर' दिखाएगी कि सबसे ज्यादा सशक्त हैं भारत की औरतें- विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड समाचार
    प्रभास से दोबारा भिड़ने की तैयारी में विवेक अग्निहोत्री, आमने-सामने होंगी 'द वैक्सीन वॉर' और 'सालार' प्रभास
    'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' में असल पीड़ितों को दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, टीजर जारी द कश्मीर फाइल्स
    हरियाणा सांप्रदायिक हिंसा: सोनू सूद और धर्मेंद्र ने जताया दुख, विवेक अग्निहोत्री का फूटा गुस्सा हरियाणा

    गुलशन देवैया

    अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगे सैयामी खेर और गुलशन देवैया बॉलीवुड समाचार
    विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते पर गुलशन देवैया ने लगाई मुहर, कही ये बात  विजय वर्मा
    गुलशन-सयामी की '8 A.M. मेट्रो' का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म  बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'उलझ' का ऐलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग जाह्नवी कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान फायरिंग मामले में मिला अहम सुराग, लॉरेंस बिश्नोई के भाई की निकली ऑडियो रिकॉर्डिंग सलमान खान
    अन्नू कपूर ने कंगना रनौत को पहचानने से किया इनकार, अभिनेत्री ने पलटकर पूछा ये सवाल कंगना रनौत
    सोनाक्षी सिन्हा बदलेंगी अपना धर्म? होने वाले पति जहीर इकबाल के पिता ने कही ये बात जहीर इकबाल
    जैकी भगनानी का प्रोडक्शन हाउस विवादों में, क्रू के सदस्यों ने लगाए ये आरोप जैकी भगनानी

    द कश्मीर फाइल्स

    ऑस्कर में भेजने के लिए कैसे चुनी जाती है फिल्में? जानें क्या होते हैं मानक बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन
    भारत को 'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भेजना चाहिए- आर माधवन बॉलीवुड समाचार
    क्या 'द कश्मीर फाइल्स' को खुद से ऑस्कर में भेजेंगे विवेक अग्निहोत्री? निर्देशक ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025