इरफान खान के निधन की खबर सुनकर फूट-फूटकर रोए थे गुलशन देवैया, सालों बाद किया खुलासा
क्या है खबर?
मशहूर अभिनेता गुलशन देवैया ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ अपने जुड़ाव और उनके व्यक्तित्व के प्रभाव के बारे में बात की। साथ ही गुलशन ने यह भी बताया कि इरफान के निधन की खबर सुनकर उन्हें कैसा महसूस हुआ और इस घटना ने उन्हें किस तरह प्रभावित किया।
बयान
इरफान के निधन की खबर सुन भावुक हो गए थे गुलशन
गुलशन ने बताया, "जब इरफान के निधन की खबर आई तो मैं अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था और बात करते-करते रो पड़ा। वह सच में अनोखे अभिनेता थे। इसीलिए उनके निधन का दुख न सिर्फ मुझे, बल्कि लाखों लोगों को बहुत निजी लगा, जैसे परिवार का कोई सदस्य गुजर गया हो। मैं अपनी मां से बात करते हुए रो रहा था और मां ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि तुम उन्हें इतना पसंद करते हो।'"
करियर
'कांतारा: चैप्टर 1' में दिखाई दिए थे गुलशन?
बता दें कि इरफान कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय तक उनका इलाज चला। इसके बाद साल 2020 में उनका निधन हो गया।
वहीं, गुलशन की बात करें, तो वह 'गन्स एंड गुलाब्स' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई पीरियड ड्रामा फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' में दिखाई दिए थे।
फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहना मिली थी।