गोविंदा की वो फिल्में जो कभी नहीं हो पाईं रिलीज, अधूरी रह गई इनकी कहानी
क्या है खबर?
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा ने अपनी शानदार कॉमेडी, डांस और अभिनय से कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाया। अपने करियर के एक दौर में उन्होंने एक साथ करीब 70 फिल्मों को साइन किया था। हालांकि, इनमें से कई प्रोजेक्ट्स किसी न किसी वजह से आगे नहीं बढ़ सके और बंद हो गए। ऐसे में आइए जानते हैं गोविंदा की उन फिल्मों के बारे में, जो कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकीं।
#1 & #2
'रामा ओ रामा' और 'मेरे पास मां है'
फिल्म 'रामा ओ रामा' साल 1986 में बन रही थी। इसमें गोविंदा के साथ-साथ आसिफ शेख, किमी काटकर और राज बब्बर भी थे। वहीं यह फिल्म रिलीज क्यों नहीं हो पाई, इस बारे में जानकारी नहीं है।
साल 1987 में फिल्म 'मेरे पास मां है' बनने जा रही थी। इस फिल्म में गोविंदा के साथ-साथ अनुपम खेर, कादर खान, गुलशन ग्रोवर और नीलम कोठारी भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के बंद होने का मुख्य कारण वित्तीय समस्याएं थीं।
#3 & #4
'तांडव' और 'ऑस्कर'
1987 में गोविंदा की फिल्म 'तांडव' की शूटिंग शुरू हुई थी। इस फिल्म में गोविंदा दोहरी भूमिका निभाने वाले थे। हालांकि, शूटिंग के दौरान कुछ रचनात्मक मतभेदों और अन्य कारणों के चलते इसे बीच में ही बंद कर दिया गया।
1998 में बन रही फिल्म 'ऑस्कर' में गोविंदा मुख्य किरदार में थे। उस समय फिल्म के निर्देशक मुकुल आनंद का अचानक निधन हो गया, जिसके चलते यह प्रोजेक्ट बीच में ही बंद हो गया था।
जानकारी
#5 'शोबिज'
'शोबिज' साल 1991 में रिलीज होनी थी। इस फिल्म में गोविंद के साथ-साथ संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारे थे। इसे फिल्म को महेश भट्ट निर्देशित करने वाले थे। हालांकि, वित्तीय समस्याओं की वजह से इसे बंद कर दिया गया।