Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कल से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा रहे हैं सिनेमाघर, जारी हुई नई गाइडलाइन्स
  • मनोरंजन

    कल से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा रहे हैं सिनेमाघर, जारी हुई नई गाइडलाइन्स

    भावना साहनी
    लेखन
    भावना साहनी
    Mail
    अंतिम अपडेट Jan 31, 2021, 05:52 pm
    कल से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा रहे हैं सिनेमाघर, जारी हुई नई गाइडलाइन्स
  • लॉकडाउन के बाद देशभर में सिनेमाघर खोले जा चुके हैं। लेकिन कोरोना वायरस के कारण लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सिनेमाघरों में केवल 50 प्रतिशत सीटें ही रखी गई हैं।

    हालांकि, अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत सीटों के साथ चलाने की अनुमति दे दी है।

    इसी के साथ नई गाइडलाइंस भी जारी की गई है। इस बात की जानकारी फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भी दी।

  • इस खबर में
    प्रकाश जावड़ेकर ने भी की पुष्टि डिजिटल टिकट बुकिंग को दिया जाएगा बढ़ावा गृह मंत्रालय ने लिया हालात का जायजा इन नियमों का करना होगा सख्ती से पालन 15 अक्टूबर को दोबारा खुले थे सिनेमाघर
  • पुष्टि

    प्रकाश जावड़ेकर ने भी की पुष्टि

  • तरण आदर्श ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'सिनेमाघरों, थिएटर्स और मल्टीप्लेक्स के मालिकों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ दर्शकों को फिल्म दिखाने की अनुमति मिल गई है।'

    हालांकि, इसी के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई और सख्त गाइडलाइन्स भी जारी कर दी है।

    1 फरवरी से 100 प्रतिशत दर्शकों के लिए परिचालन करने की अनुमति होगी। अब रविवार को इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी पुष्टि कर दी है।

  • जानकारी

    डिजिटल टिकट बुकिंग को दिया जाएगा बढ़ावा

  • जावड़ेकर ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि टिकटों की डिजिटल बुकिंग और अलग-अलग समय पर शो के आयोजन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संबंधित सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी होगा।

  • जायजा

    गृह मंत्रालय ने लिया हालात का जायजा

  • अब नए हालातों को देखते हुए सरकार ने सीटों की क्षमता 50 फीसदी से बढ़ाने का फैसला किया है।

    गृह मंत्रालय द्वारा हालातों का जायजा लेने के बाद निर्देश जारी किए है, जिसमें कहा गया है कि संक्रमण क्षेत्रों के बाहरी इलाकों में सभी गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन कुछ गतिविधियों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करना अनिवार्य होगा।

    सभी नई गाइडलाइन्स को 1 फरवरी से देशभर के सिनेमाघरों में लागू कर दिया जाएगा।

  • नए नियम

    इन नियमों का करना होगा सख्ती से पालन

  • सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन्स के अनुसार, सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में कम से कम छह फीट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा।

    सिनेमाघरों में प्रवेश करने वाले लोगों का मास्क पहना जरूरी।

    इसके अलावा सिनेमाघर के कॉमन एरिया, एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट पर सैनेटाइजर रखना अनिवार्य है।

    सिनेमाघरों कही भी थूकना सख्त मना है।

    सिनेमाघरों में आए लोगों के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य रखा गया है।

  • सिनेमाघर

    15 अक्टूबर को दोबारा खुले थे सिनेमाघर

    15 अक्टूबर को दोबारा खुले थे सिनेमाघर
  • गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण मार्च 2020 में सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था।

    इसके बाद हालातों में कुछ सुधार होता देख और सिनेमाघरों के मालिकों की रिक्वेस्ट पर 15 अक्टूबर से दोबारा सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी गई थी। इस दौरान भी बहुत सारे दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिन्हें हर हाल में सिनेमाघरों के मालिकों को पूरा करना था। इसी में से एक गाइडलाइन 50 फीसदी सीटों की क्षमता भी एक थी।

  • बॉलीवुड समाचार
  • प्रकाश जावड़ेकर
  • मनोरंजन
  • कोरोना वायरस
  •  
ताज़ा खबरें
  • ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन
    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन
    दुनिया
  • IPL 2021, CSK बनाम DC: जानें दूसरे मैच का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें
    IPL 2021, CSK बनाम DC: जानें दूसरे मैच का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें
    खेलकूद
  • फरहान अख्तर को हॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक, बैंकॉक में कर रहे शूटिंग
    फरहान अख्तर को हॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक, बैंकॉक में कर रहे शूटिंग
    मनोरंजन
  • 50 करोड़ लिंक्डइन यूजर्स का पर्सनल डाटा हुआ लीक, डार्क वेब पर उपलब्ध
    50 करोड़ लिंक्डइन यूजर्स का पर्सनल डाटा हुआ लीक, डार्क वेब पर उपलब्ध
    टेक्नोलॉजी
  • नॉर्वे: सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ने पर प्रधानमंत्री पर लगा 1.75 लाख रुपये का जुर्माना
    नॉर्वे: सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ने पर प्रधानमंत्री पर लगा 1.75 लाख रुपये का जुर्माना
    दुनिया
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021