NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शूटिंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से 35 वर्षीय अभिनेता का निधन
    अगली खबर
    शूटिंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से 35 वर्षीय अभिनेता का निधन

    शूटिंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से 35 वर्षीय अभिनेता का निधन

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Nov 27, 2019
    04:35 pm

    क्या है खबर?

    किसी की जिंदगी का भरोसा नहीं है। कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

    हाल ही में एक ऐसा ही वाक्या रियलिटी टीवी शो की शूटिंग के दौरान हुआ।

    दरअसल, एक्टर और मॉडल गॉडफ्रे गाओ (Godfrey Gao) की एक टेलीविज़न शो 'चेज़ मी' की शूटिंग के दौरान मौत हो गई।

    इस बात की आधिकारिक पुष्टि 'चेज़ मी' द्वारा कर दी गई है।

    डॉक्टर्स के मुताबिक, गॉडफ्रे का निधन कार्डियक अरेस्ट आने के कारण हुआ।

    डॉक्टर्स

    कार्डियक अरेस्ट आने के कारण गॉडफ्रे का हुआ निधन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल रियलिटी शो 'चेज़ मी' के सेट पर अचानक गिरने की वजह से गॉडफ्रे की मौत हुई।

    जेट स्टार इंटरटेनमेंट पर जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक, गिरने के बाद एक्टर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में तीन घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।

    वहीं, डॉक्टर्स का कहना है कि गॉडफ्रे का निधन कार्डियक अरेस्ट आने के कारण हुआ।

    जानकारी

    गुरुवार को ताइवान ले जाया जाएगा गॉडफ्रे का शव

    वहीं, गॉडफ्रे के निधन पर 'चेज़ मी' के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किए गए बयान में लिखा है कि शो के अतिथि गॉडफ्रे की मौत नौंवे एपिसोड की शूटिंग के दौरान हुई। वह भाग रहे थे और अचानक गिर पड़े।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, गॉडफ्रे की मौत की जानकारी उनके परिवार और उनकी प्रेमिका को दे दी गई है।

    कहा जा रहा है कि उनके शव को गुरुवार को ताइवान ले जाया जाएगा।

    परिचय

    कौन थे गॉडफ्रे गाओ?

    गॉडफ्रे, ताइवान के रहने वाले थे। उनकी उम्र 35 वर्ष थी।

    वह एशिया के पहले मॉडल थे जो लग्जरी ब्रॉन्ड लुई वितों के एड कैंपेन में साल 2011 में नज़र आए थे।

    वह साल 2013 में आई 'मॉर्टल इंस्ट्रूमेंट्स: सिटी ऑफ बोन्स', 'द जेड पेंन्डेंट' और 'मिन एंड मैक्स' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।

    वह चाइनीज़ टीवी सीरीज़ 'लिचुआन' में नज़र आ चुके थे। 'लिचुआन' के कारण वह चीन में भी काफी लोकप्रिय थे।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखें गॉडफ्रे का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Follow me to KL Malaysia to attend a Spotlight Charity Dinner gala sponsored by #CastigliondelBosco Together, let’s take action and support the under privileged kids around the world, providing them with a safer learning environment. For the complete video follow my IGTV 📺 #yoyuulab #brunellodimontalcino

    A post shared by godfreygao on Nov 21, 2019 at 3:52am PST

    जानकारी

    दक्षिण कोरियाई सिंगर गू हारा की मौत

    जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में 28 वर्षीया दक्षिण कोरियाई गायिक और अभिनेत्री गू हारा, सियोल में अपने घर पर मृत पाई गईं थीं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मनोरंजन

    कालीन भैय्या ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, 'मिर्ज़ापुर 2' का नया टीज़र किया शेयर इंस्टाग्राम
    क्या 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के साथ शाहरुख-सलमान भी आएंगे नज़र? बॉलीवुड समाचार
    पुलकित को डेट कर रहीं कृति खरबंदा, जानिए क्यों अब तक छुपाया रिश्ता बॉलीवुड समाचार
    जब लड़की से बात करने को कहा तो नर्वस हो गए थे शाहरुख- इम्तियाज अली बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025