NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गौरी खान ने शेयर किया सुहाना का वीडियो, याद की शाहरुख के साथ अपनी पहली उपस्थिति
    अगली खबर
    गौरी खान ने शेयर किया सुहाना का वीडियो, याद की शाहरुख के साथ अपनी पहली उपस्थिति
    गौरी खान ने की सुहाना की प्रशंसा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@suhanakhan2)

    गौरी खान ने शेयर किया सुहाना का वीडियो, याद की शाहरुख के साथ अपनी पहली उपस्थिति

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 17, 2023
    12:18 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान और गौरी खान अक्सर अपने बच्चों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सुहाना खान और आर्यन खान के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। शाहरुख कई बार सार्वजनिक तौर पर सुहाना और आर्यन के काम की प्रशंसा कर चुके हैं।

    अब सुहाना की एक और उपलब्धि पर उनकी मां गौरी ने उनका वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति को भी याद किया।

    पोस्ट 

    गौरी ने साझा किया सुहाना का वीडियो 

    सुहाना खान एक किताब के लॉन्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने कोयल पुरी की इस किताब पर अपने विचार भी रखे।

    गौरी ने कार्यक्रम से सुहाना का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'शाहरुख खान के साथ मैं पहली बार जिस कार्यक्रम में शामिल हुई थी, वह एक किताब लॉन्च कार्यक्रम था और अब सुहाना को ऐसे ही एक कार्यक्रम में बात करते देखने से लगता है कि जिंदगी ने एक चक्कर काट लिया।'

    बयान 

    सुहाना ने पहली बार घर छोड़ने का बताया अनुभव

    इस कार्यक्रम में सुहाना ने 15 साल की उम्र में घर से बाहर जाने पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह किताब के किरदार से जुड़ा हुआ महसूस करती हैं।

    उन्होंने कहा, "मैंने UK और न्यू यॉर्क में पढ़ाई की है। मुझे लगता है कि यह वो लोग, थे और वो दोस्ती थीं, जिन्होंने उसे 'घर' बनाया, ना कि वो जगह।"

    उन्होंने बताया कि शुरू में यह बदलाव उनके लिए काफी डरावना था।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    गौरी ने की सुहाना की तारीफ 

    Instagram post

    A post shared by gaurikhan on August 16, 2023 at 10:23 pm IST

    द आर्चीज 

    'द आर्चीज' से डेब्यू कर रहीं सुहाना

    सुहाना जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करेंगी। उनकी फिल्म नवंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    इस फिल्म से बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 1964 की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

    फिल्म में इतने सारे स्टारकिड्स होने की वजह से फिल्म अभी से आलोचनाओं का शिकार हो रही है।

    परिवार 

    सुर्खियों में रहता है शाहरुख का परिवार

    शाहरुख का परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है।

    उनके बेटे आर्यन खान भी जल्द ही निर्देशक के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह 'स्टारडम' नाम की वेब सीरीज बना रहे हैं। इस सीरीज को लेकर तरह-तरह के अपडेट्स आते रहते हैं। उन्होंने अपना क्लोदिंग ब्रैंड भी लॉन्च किया है।

    सुहाना भी कुछ दिन पहले ब्यूटी ब्रैंड 'मेबलीन न्यू यॉर्क' की ब्रैंड एंबेसडर बनने के लिए सुर्खियों में थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुहाना खान
    गौरी खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    सुहाना खान

    बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि विवादों के भी बादशाह हैं शाहरुख, इन कारणों से बटोरी सुर्खियां बॉलीवुड समाचार
    सुहाना खान ने उन्हें 'काली' कहने वालों को दिया जवाब, शेयर किए कमेंट्स इंस्टाग्राम
    इन स्टार किड्स ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही मैगजीन कवर पर बनाई जगह श्रीदेवी
    रक्षा बंधन विशेष: बॉलीवुड के भाई-बहन जिन्हें आप पर्दे पर साथ देखना चाहेंगे बॉलीवुड समाचार

    गौरी खान

    बेहद आलीशान है शाहरुख का दुबई वाला विला, जानिए इसकी खास बातें बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के बीच शाहरुख ने लिया बड़ा फैसला, क्वारंटाइन सेंटर के लिए दी चार मंजिला बिल्डिंग बॉलीवुड समाचार
    भाजपा नेता का दावा- बॉलीवुड सितारों के पाकिस्तान और ISI के साथ रिश्ते पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख-गौरी के बंगले में रात बिताने का मिल रहा है मौका, करना होगा यह काम दिल्ली

    बॉलीवुड समाचार

    सनी की 'गदर 3' के लिए बढ़ी दोगुनी से ज्यादा फीस, अगले साल शुरू होगी शूटिंग गदर 2 फिल्म
    विद्युत जामवाल का अनबन के चलते 'कमांडो' वेब सीरीज से कटा पत्ता? निर्देशक ने दी सफाई  विद्युत जामवाल
    बचपन में कोंकणा सेन शर्मा को उनकी मां ने क्यों नहीं देखने दी 'रामायण' और 'महाभारत'? मनोरंजन
    मनोज बाजपेयी फिल्म 'भैयाजी' के साथ बतौर निर्माता करेंगे शुरुआत, पत्नी शबाना रजा भी देंगी साथ मनोज बाजपेयी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025