NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 18 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी 'गर्व' फेम आकांक्षा मल्होत्रा
    अगली खबर
    18 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी 'गर्व' फेम आकांक्षा मल्होत्रा
    बॉलीवुड में वापसी करेंगी 'गर्व' फेम आकांक्षा मल्होत्रा

    18 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी 'गर्व' फेम आकांक्षा मल्होत्रा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 19, 2022
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    आकांक्षा मल्होत्रा बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। वह काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'ऐसा क्यों होता है' में देखा गया था।

    यह एक्शन ड्रामा फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अजय कंचन ने किया था।

    अब आकांक्षा के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। खबरों की मानें तो वह 18 साल बाद बॉलीवुड की फिल्मों में वापसी करने वाली हैं।

    रिपोर्ट

    OTT और फिल्मों में वापसी के लिए मिला ऑफर

    फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट की मानें तो अभिनेत्री आकांक्षा 18 साल बाद बॉलीवुड में अपनी वापसी करेंगी।

    एक सूत्र ने बताया, "आकांक्षा को हाल ही में OTT और फिल्मों में वापसी की पेशकश की गई है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की एक मजबूत और आशाजनक शुरुआत की थी और एक बार फिर वह बड़े फिल्म निर्माताओं के रडार पर आ गई हैं।"

    हालांकि, उनके कमबैक प्रोजेक्ट के बारे में खास जानाकरी सामने नहीं आई है।

    भूमिका

    सलमान की 'गर्व' में राखी दीक्षित की भूमिका में थीं आकांक्षा

    सलमान खान की फिल्म 'गर्व' में आकांक्षा ने राखी दीक्षित की भूमिका निभाई थी। प्रेम कृष्ण और सुनील मेहता ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। आकांक्षा के अलावा फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी नजर आई थीं।

    अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी फिल्म में दिखे थे।

    हाल में आकांक्षा को शिल्पा और उनकी बहन शमिता शेट्टी के साथ छुट्टियां मनाते हुए अलीबाग में स्पॉट किया गया था।

    करियर

    इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं आकांक्षा

    आकांक्षा के करियर की बात करें तो उन्होंने काफी कम फिल्मों में काम किया है। उन्हें 2002 में आई 'ये मोहब्बत है' में देखा गया था।

    2001 में आई 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में भी उन्होंने काम किया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और ओम पुरी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। राहुल रवैल ने फिल्म का निर्देशन किया था।

    अब देखना है कि आकांक्षा फिल्मों के जरिए वापसी करती हैं या OTT की राह चुनती हैं।

    परिचय

    महान अभिनेता प्रेम नाथ की पोती हैं आकांक्षा

    आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 50 हजार से अधिक फॉलोअर्स मौजूद हैं।

    आकांक्षा महान अभिनेता प्रेम नाथ और बीना राय की पोती भी हैं। इस अभिनेत्री ने जाने-माने बिजनेसमैन रोहित अग्रवाल से शादी रचाई है।

    शादी के बंधन में बधने के बाद आकांक्षा के फिल्मी करियर पर ब्रेक लग गया था। उम्मीद है कि उनकी वापसी दमदार होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना
    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    जॉन अब्राहम ने विपुल शाह से हासिल किए 'फोर्स 3' के राइट्स जॉन अब्राहम
    दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इंस्टाग्राम
    वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ देखें ये फिल्में शाहरुख खान
    शिल्पा, शमिता और उनकी मां सुनंदा को अंधेरी कोर्ट ने किया तलब, जानिए मामला मुंबई

    मनोरंजन

    उर्वशी रौतेला ने अपनी नई फिल्म 'दिल है ग्रे' का किया ऐलान बॉलीवुड समाचार
    'सरदार उधम' रिव्यू: बिखरी हुई स्क्रिप्ट और कमजोर अभिनय, फिल्म नहीं कर पाई कमाल अमेजन
    इमरान की फिल्म 'Dybbuk' का 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' और 'हम दो हमारे दो' से होगा क्लैश राजकुमार राव
    'इरुल' की हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    12 साल बाद एक कॉमेडी फिल्म में साथ दिखेंगे सुनील शेट्टी और संजय दत्त बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगे फरहान अख्तर बॉलीवुड समाचार
    'RRR' के बाद आलिया ने साइन की जूनियर NTR अभिनीत एक तेलुगु फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमलो' के हिन्दी संस्करण का ट्रेलर जारी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025