Page Loader
गणतंत्र दिवस: 'स्वदेश' से 'गांधी' तक, ये हैं OTT पर देखने वालीं टॉप-5 IMDb फिल्में
इस गणतंत्र दिवस देखिए ये देशभक्ति फिल्में

गणतंत्र दिवस: 'स्वदेश' से 'गांधी' तक, ये हैं OTT पर देखने वालीं टॉप-5 IMDb फिल्में

Jan 21, 2023
11:34 pm

क्या है खबर?

गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह देशभक्ति पर आधारित फिल्म है जिसमें शाहरुख एक भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। गणतंत्र दिवस वाले वीकेंड अगर आप घर बैठे देशभक्ति वाली फिल्में देखना चाहते हैं तो OTT पर आपके पास ढेरों विक्लप हैं। आपको बताते हैं इस श्रेणी की IMDb की टॉप रेटेड फिल्में जिन्हें आप अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

#1

स्वदेश

शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' 2004 में आई थी। नासा का विज्ञान, विपरीत पलायन, गरीबी और ग्रामीण भारत जैसी चीजों को दिखाती यह फिल्म एक ऐसे वैज्ञानिक की कहानी थी जो नासा में काम करता है। वह अपने गांव आकर बिजली बनाता है। आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने की मांग हुई थी। फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है। एआर रहमान के संगीत से सजी यह बेहतरीन फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

#2

रंग दे बसंती

देशभक्ति के रंग में रंगी यह आमिर खान की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 2006 में रिलीज होने के बाद यह फिल्म विवादों में भी रही। फिल्म में सरकार में फैले भ्रष्टाचार को टारगेट किया गया था। फिल्म के मूल प्लॉट में कुछ युवा हैं जो एक नाटक कर रहे हैं। दर्शकों को यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'जीसस ऑफ मॉन्टरीयल' से प्रेरित लगती है। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.1 है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

#3

चक दे इंडिया

शाहरुख की 'चक दे इंडिया' एक जुनून पैदा करती है। इसमें शाहरुख ने महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान की भूमिका निभाई थी। हॉकी की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म कबीर के इस हॉकी टीम को दुनिया में नंबर 1 बनाने के जज्बे को दिखाती है। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था। फिल्म को IMDb पर 8.1 रेंटिग दी गई है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है

#4

सरफरोश

आमिर खान, नसीरुद्दीन शाह और सोनाली बेंद्र की यह फिल्म 1999 में आई थी। फिल्म की कहानी एक युवा स्टूडेंट की है जो एक आतंकी हमले में अपने भाई को खोने के बाद अपनी पढ़ाई छोड़कर पुलिस फोर्स जॉइन करने का फैसला करना है। आमिर का किरदार ACP अजय सिंह फिल्म में आतंकियों का सफाया करता दिखाई देता है। IMDb पर फिल्म 8.1 रेटेड है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

#5

गांधी

1982 में आई रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' आज भी महात्मा गांधी पर बनी सबसे अच्छी फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म से दुनिया ने महात्मा गांधी को और करीब से जाना और समझा था। फिल्म ने कई श्रेणियों में ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीता था। IMDb पर इस फिल्म को 8 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को आज के दौर में आप अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।