NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी काम्या पंजाबी कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल
    मनोरंजन

    'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी काम्या पंजाबी कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल

    'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी काम्या पंजाबी कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 26, 2021, 07:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी काम्या पंजाबी कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल
    काम्या पंजाबी

    बॉलीवुड गलियारों का राजनीति से हमेशा लगाव रहा है। कई हस्तियों ने मनोरंजन जगत को छोड़कर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने वाला है। खबरों की मानें तो 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी और टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री काम्या पंजाबी बहुत जल्द राजनीति में शामिल हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि वह देश की सबसे पुरानी पार्टी में से एक कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

    काम्या ने जॉइन कर ली कांग्रेस पार्टी- सूत्र

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, काम्या ने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एक सूत्र ने कहा, "काम्या की हमेशा से राजनीति में आने की ख्वाहिश थी। हालांकि, वह अपने काम और व्यस्त कार्यक्रम के कारण राजनीति में शामिल नहीं हो सकी थीं। अब जब उनका शो 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' खत्म हो गया है, तो उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया है।"

    'बिग बॉस' के सातवें सीजन में दिखी थीं काम्या

    'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' का प्रसारण कलर्स टीवी पर होता था। अभिनेत्री काम्या लगभग दो दशक से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने 'बनो मैं तेरी दुल्हन', 'पिया का घर', 'मर्यादा: लेकिन कब तक?' और 'बेइंतहा' जैसे लोकप्रिय और सफल टीवी शोज में अभिनय किया है। उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सातवें संस्करण में भी भाग लिया था। वह 'कॉमेडी सर्कस' के दूसरे सीजन का हिस्सा भी रही थीं।

    क्यों फूट-फूट कर रोई थीं काम्या?

    'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' के ऑफ एयर होने को लेकर उन्होंने अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा था कि सीरियल के लास्ट शूटिंग डे पर जब डायरेक्टर ने पैक-अप करने के लिए कहा था, तो वह फूट-फूट कर रोने लगी थीं। पैक-अप होने के बाद भी वह घंटों सेट पर बैठी रहीं। शो के ऑफ एयर होने के बाद वह काफी मायूस हो गई थीं। उनका मानना है कि यह शो अपने आप में एक ब्रांड था।

    काम्या ने इन यादगार फिल्मों में किया काम

    काम्या के व्यक्तिगत जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दिल्ली के हेल्थकेयर प्रोफेशनल शलभ डांग से शादी की है। दोनों ने फरवरी, 2020 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। काम्या को बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी देखा गया है। 'कहो ना प्यार है', 'ना तुम जानो ना हम', 'यादें', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और 'कोई मिल गया' जैसी यादगार फिल्मों में उन्होंने काम किया है। सोशल मीडिया पर भी इस अभिनेत्री की अच्छी फैन फॉलोइंग है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    कांग्रेस समाचार
    टीवी शो
    काम्या पंजाबी

    ताज़ा खबरें

    वेंकटेश दग्गुबाती की पैन इंडिया फिल्म के शीर्षक का ऐलान, फर्स्ट लुक भी जारी बॉलीवुड समाचार
    अब्दु ने 'बिग बॉस 16' से निकलते ही साइन किया इंटरनेशनल शो 'बिग ब्रदर UK'! अब्दु रोजिक
    BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया में हंगामा, 4 छात्र हिरासत में दिल्ली
    रणजी ट्रॉफी: भार्गव भट्ट ने लिए 5 विकेट, नागालैंड के खिलाफ बड़ी जीत की ओर बड़ौदा रणजी ट्रॉफी

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' पर विरोध: कहीं फाड़े शाहरुख-दीपिका के पोस्टर तो कहीं पढ़ी हनुमान चालीसा पठान फिल्म
    अश्मित पटेल करेंगे 'सेक्टर बालाकोट' से 5 साल बाद पर्दे पर वापसी, लॉन्च हुआ ट्रेलर बिग बॉस
    निर्देशक विजय एंटोनी की हुई नाक की सर्जरी, 'पिचाईकरण 2' के सेट पर हुआ था हादसा तमिल सिनेमा
    सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर हुआ लीक सलमान खान

    कांग्रेस समाचार

    BBC डॉक्यूमेंट्री पर शशि थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं नरेंद्र मोदी
    केरल: BBC डॉक्यूमेंट्री पर ट्विट को लेकर विवाद, एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस केरल
    दिग्विजय के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, राहुल गांधी बोले- यह पार्टी का विचार नहीं दिग्विजय सिंह
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव

    टीवी शो

    बिग बॉस 16: निमृत कौर की कप्तानी बरकरार, जीता 'टिकट टू फिनाले' टास्क बिग बॉस 16
    शीजान ने जमानत के लिए खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, 30 जनवरी को होगी सुनवाई तुनिषा शर्मा
    तमिलनाडु: भाजपा लॉन्च करेगी अपना टीवी चैनल, प्रचार को मिलेगी धार तमिलनाडु
    जेटशेन ने जीता 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' का खिताब, मिले 10 लाख रुपये रियलिटी शो

    काम्या पंजाबी

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी राहुल गांधी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023