Page Loader
पांच मशहूर टीवी एंकर जो बाद में बन गए बॉलीवुड कलाकार

पांच मशहूर टीवी एंकर जो बाद में बन गए बॉलीवुड कलाकार

Nov 27, 2020
08:00 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड बहुत चमक-धमक भरी दुनिया है और यह हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसलिए हर साल सैकड़ों लोग बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना लेकर मुंबई जाते हैं। वर्तमान में कई अभिनेता हैं जो बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए गए थे, लेकिन टीवी एंकर बन गए। हालांकि, बाद में उन्हें भी बॉलीवुड में मौका मिला। ऐसे में आज हम आपको पांच मशहूर टीवी एंकरों के बारे में बताएंगे, जो बाद में बॉलीवुड कलाकार बन गए।

#1

आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी और वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। आयुष्मान 'रोडीज 2' जीतने के बाद कुछ समय तक MTV पर एंकर का काम करते रहे और बाद में बॉलीवुड कलाकार बन गए। आयुष्मान ने 2012 में 'विक्की डोनर' फिल्म सी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वर्तमान में आयुष्मान बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है।

#2

मनीष पॉल

अपनी अदाओं से सबको हंसने पर मजबूर करने वाले मनीष पॉल सबसे मशहूर टीवी एंकर हैं। टीवी शो हो या फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह हर जगह मनीष ने अपनी एंकरिंग से सबको अपना दीवाना बनाया है। टीवी जगत में बड़ी सफलता पाने के बाद मनीष ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया और 2013 में 'मिकी वायरस' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन मनीष के एक्टिंग की सबने तारीफ की थी।

#3

रिया चक्रवर्ती

MTV की वीडियो जॉकी रह चुकी रिया चक्रवर्ती को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। रिया ने MTV के कई शो में एंकरिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में वो बॉलीवुड कलाकार बन गईं। बता दें कि रिया ने 2013 में 'मेरे डैड की मारुति' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और अपनी क्यूट मुस्कान से सबको मोहित किया।

#4

रणविजय सिंह

रियलिटी शो 'रोडीज 1' के विजेता रणविजय सिंह बाद इस शो के होस्ट बन गए थे। छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के बाद रणविजय ने बॉलीवुड का रुख किया और 2009 में 'टॉस: अ फ्लिप ऑफ डेस्टिनी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद रणविजय ने 'लंदन ड्रीम्स' और 'एक्शन रीप्ले' जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। बता दें कि रणविजय ने हिंदी के साथ ही कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

#5

करण सिंह ग्रोवर

टीवी के मशहूर कलाकार करण सिंह ने टीवी शो 'जरा नचके दिखा' के लिए एंकरिंग की थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना भाग्य आजमाया और 2015 में हॉरर फिल्म 'अलोन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद करण ने 'हेट स्टोरी 3' में भी काम किया और इस फिल्म में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। बिपासा बसु के पति करण ने 2018 में कॉमेडी फिल्म '3 देव' में भी काम किया था।