NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों की सबसे बेहतरीन और सबसे बुरी फिल्में
    मनोरंजन

    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों की सबसे बेहतरीन और सबसे बुरी फिल्में

    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों की सबसे बेहतरीन और सबसे बुरी फिल्में
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jan 18, 2021, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों की सबसे बेहतरीन और सबसे बुरी फिल्में

    बॉलीवुड के कई कलाकार और निर्देशक ऐसे हैं, जो हॉलीवुड के मशहूर कलाकारों और निर्देशकों को टक्कर देते हैं। हालांकि, कई बार उनसे भी हुई है और उन्होंने बुरी फिल्में बनाई हैं। बॉलीवुड के कई निर्देशकों ने कुछ ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिन्हें सदियों तक याद किया जाएगा, लेकिन उन्होंने ही कुछ बहुत ही बुरी फिल्में भी बनाई हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के पांच मशहूर निर्देशकों की सबसे बेहतरीन और सबसे बुरी फिल्मों के बारे में बताएंगे।

    सूरज बड़जात्या

    मैंने प्यार किया (1989): पारिवारिक और रोमांटिक फिल्में बनाने वाले सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म में सलमान खान, भाग्यश्री और मोहनीश बहल मुख्य भूमिकाओं में हैं। मैं प्रेम की दिवानी हूं (2003): सूरज द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक फिल्म उनकी सबसे बुरी फिल्म है, जिसे लोगों ने बिलकुल भी पसंद नहीं किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    आदित्य चोपड़ा

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995): आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्म है, जिसकी आज भी लोग तारीफ करते हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और अमरीश पूरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बेफिक्रे (2016): आदित्य ने इस फिल्म को अपनी क्लासिक फिल्म DDLJ की तर्ज पर बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    आशुतोष गोवारिकर

    लगान (2001): आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी सबसे बेहतरीन ऐतिहासिक फिल्म है। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था। इस फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह और रेचल शेली मुख्य भूमिकाओं में हैं। व्हाट्स योर राशी? (2009): लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले गोवारिकर ने इस फिल्म को कुछ ज्यादा ही लीक से हटकर बना दिया और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    निखिल आडवाणी

    कल हो ना हो (2003): निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह उनकी सबसे फिल्म बेहतरीन रोमांटिक फिल्म है। फिल्म के साथ ही लोगों ने इसके गानों को भी पसंद किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। हीरो (2015): निखिल द्वारा निर्देशित यह फिल्म सबसे बुरी रोमांटिक फिल्म है, जिसे दर्शकों ने बिलकुल भी पसंद नहीं किया था। इस फिल्म में सूरज पंचोली, आथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    अभिषेक कपूर

    रॉक ऑन (2008): अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बेहतरीन म्यूजिकल फिल्म है, जो सपनों को पूरा करने के ऊपर आधारित है। इस फिल्म में फरहान अख्तर, पूरब कोहली, अर्जुन रामपाल और प्राची देसाई मुख्य भूमिकाओं में हैं। फितूर (2016): अभिषेक द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म को दर्शकों ने बिलकुल भी पसंद नहीं किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शाहरुख खान
    सैफ अली खान
    प्रियंका चोपड़ा
    सलमान खान

    शाहरुख खान

    रियलमी ने शाहरुख खान को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर  रियलमी
    'टाइगर वर्सेस पठान' का हिस्सा बनीं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ, 2024 में शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान
    लक्ष्य लालवानी ने मारी बाजी, बने आर्यन खान की पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' के हीरो आर्यन खान
    'पुष्पा 2' बनाम 'डंकी': शाहरुख खान से बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर लेंगे अल्लू अर्जुन पुष्पा 2

    सैफ अली खान

    सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  सिद्धार्थ आनंद
    सैफ और सिद्धार्थ आनंद ने 16 साल बाद मिलाए हाथ, एक्शन थ्रिलर फिल्म लाने की तैयारी सिद्धार्थ आनंद
    'NTR 30' से जारी हुआ जूनियर एनटीआर का लुक, 'देवरा' है फिल्म का नाम जूनियर एनटीआर
    'आदिपुरुष' में भगवान राम बने प्रभास को मिले 150 करोड़ रुपये, जानिए दूसरे कलाकारों की फीस आदिपुरुष फिल्म

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान वेब सीरीज
    प्रियंका चोपड़ा: निर्देशक ने कर दी ऐसी मांग कि भाग खड़ी हुईं अभिनेत्री, सुनाया किस्सा बॉलीवुड समाचार
    हरमन ने प्रियंका संग नाम जोड़े जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- यह पेशे का हिस्सा है हरमन बावेजा
    निक जोनास बोले- हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही बेटी मालती निक जोनास

    सलमान खान

    सलमान खान ने किया था अनदेखा, वायरल वीडियो पर विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रिया विक्की कौशल
    IIFA: सलमान खान ने विक्की कौशल को किया अनदेखा, बॉडीगार्ड ने धक्का देकर हटाया  विक्की कौशल
    सलमान खान ने किया 'बिग बॉस OTT 2' का ऐलान, सामने आया शो का पहला प्रोमो बिग बॉस OTT
    लॉरेंस बिश्नोई ने बताई अपनी हिट लिस्ट, सलमान खान सबसे ऊपर; जानें और कौन-कौन शामिल लॉरेंस बिश्नोई

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023