NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड के पांच स्टार्स जिनकी मौत का रहस्य है अब तक बरकरार
    मनोरंजन

    बॉलीवुड के पांच स्टार्स जिनकी मौत का रहस्य है अब तक बरकरार

    बॉलीवुड के पांच स्टार्स जिनकी मौत का रहस्य है अब तक बरकरार
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Aug 30, 2020, 05:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बॉलीवुड के पांच स्टार्स जिनकी मौत का रहस्य है अब तक बरकरार

    बॉलीवुड की दुनिया जितनी सुहावनी और रंगीन लगती है, वह उतनी ही कुरूप भी है। बॉलीवुड में आए दिन नए-नए विवाद सामने आते हैं। कई बार कुछ विवाद स्टार्स की मौत की वजह भी बन जाते हैं। पिछले कुछ सालों में कई स्टार्स की मौत हुई है और उनके मौत की असली वजह का पता अब तक नहीं चल पाया है। आज हम आपको बॉलीवुड के पांच ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मौत अब तक रहस्य है।

    सुशांत सिंह राजपूत

    इसी साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत को उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया। शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने बताया कि सुशांत ने आत्महत्या की है। हालांकि, बाद में कई सच सामने आए, इसके बाद उनकी मौत की जांच CBI से कराने की मांग पूरे देश में उठने लगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत के मौत की जांच को CBI के हवाले कर दिया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी मौत का रहस्य सामने आएगा।

    श्रीदेवी

    बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी को दुबई के एक होटल में 24 फरवरी, 2018 को मृत पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि श्रीदेवी शराब के नशे में थीं, जिसकी वजह से वो बाथटब में डूब कर मर गईं। उनकी मौत के बाद लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि कोई बाथटब में डूबकर कैसे मर सकता है। हालांकि, उस दिन क्या हुआ था, यह अब तक रहस्य बना हुआ है।

    जिया खान

    बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान का शव 2013 में उनके अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला। उस समय जिया सूरज पंचोली के साथ रिश्ते में थीं। कई लोगों का कहना था कि सूरज ने ही जिया को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। इस बारे में जिया ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। वहीं, जिया के परिवार का कहना था कि उनकी हत्या की गई थी। इस मामले में जिया की मां ने सूरज पर केस भी दर्ज करवाया था।

    परवीन बॉबी

    परवीन बॉबी भी 2005 में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। कहा जाता है कि वो काफी समय से अकेले रह रही थीं और बाहरी दुनिया से उन्होंने संपर्क खत्म कर दिया था। जब कई दिनों तक घर के बाहर रखे दूध के पैकेट और अखबार को नहीं हटाया गया तो लोगों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो परवीन बॉबी मृत पड़ी थीं। उनकी मौत कैसे हुई, यह अब तक रहस्य बना हुआ है।

    दिव्या भारती

    दिव्या भारती की मौत 05 अप्रैल, 1993 को पांचवें माले से गिरकर हुई थी। उस समय दिव्या केवल 19 साल की थीं। दिव्या के पति साजिद नाडियाडवाला के अनुसार, दिव्या ने पांचवें माले पर स्थित अपार्टमेंट से छलांग लगा ली थी। उस समय किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि दिव्या ने आत्महत्या की होगी। कई लोगों का कहना था कि उन्हें धक्का दिया गया था। हालांकि, सच क्या है, अब तक यह एक राज बना हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    श्रीदेवी
    बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत
    जिया खान

    ताज़ा खबरें

    सिक्किम: मुख्यमंत्री ने शुरू किया अनोखा अभियान, हर बच्चा पैदा होने पर लगाए जाएंगे 100 पेड़ सिक्किम
    गुरमीत-देबिना ने दिखाई अपनी बेटी दिविशा की झलक, देखिए तस्वीरें गुरमीत चौधरी
    व्हाट्सऐप ने iOS वर्जन से हटाया एक महत्वपूर्ण फीचर व्हाट्सऐप
    'द रोमांटिक्स' में दिखाया जाएगा दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का इंटरव्यू, 14 फरवरी को होगी रिलीज  ऋषि कपूर

    श्रीदेवी

    कैसे होती है डबल रोल की शूटिंग, किसने शुरू किया था यह कॉन्सेप्ट? जानिए सबकुछ सर्कस फिल्म
    फवाद खान से लेकर माहिरा तक, ये पाकिस्तानी सितारे बॉलीवुड में आजमा चुके हैं अपनी किस्मत अली जफर
    शादी के कुछ महीनों बाद ही ये सितारे बने माता-पिता नेहा धूपिया
    जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बायोपिक में करेंगी काम? अभिनेत्री के जवाब की हो रही तारीफ जाह्नवी कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    नयनतारा भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने की थी "समझौते" की मांग नयनतारा
    '3 इडियट्स' के बाद आमिर, शरमन और माधवन एक बार फिर साथ दिखे, वीडियो वायरल आमिर खान
    जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने खबरों को किया खारिज जाह्नवी कपूर
    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सुशांत सिंह राजपूत

    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार बॉलीवुड समाचार
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग मुंबई पुलिस

    जिया खान

    साजिद खान को 'बिग बॉस' से निकालने के लिए महिला आयोग ने मंत्री को लिखा पत्र अनुराग ठाकुर
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की जिया खान मामले की दोबारा जांच की मांग वाली याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत क्राइम समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023