NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गोवा बीच पर बिना कपड़ों के दौड़े थे मिलिंद सोमन, अब दर्ज हुई FIR
    अगली खबर
    गोवा बीच पर बिना कपड़ों के दौड़े थे मिलिंद सोमन, अब दर्ज हुई FIR

    गोवा बीच पर बिना कपड़ों के दौड़े थे मिलिंद सोमन, अब दर्ज हुई FIR

    लेखन भावना साहनी
    Nov 09, 2020
    12:50 pm

    क्या है खबर?

    अपनी फिटनेस के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन इन दिनों कानूनी पचड़ों में फंसे नजर आ रहे हैं। दरअसस, मिलिंद पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में गोवा के कनाकोना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है।

    अभिनेता कुछ दिनों से अपनी न्यूड तस्वीर को लेकर सुर्खियां में हैं। जिसे उन्होंने अपने जन्मदिन पर (4 नवंबर) सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें वह न्यूड होकर गोवा के समुद्र किनारे भागते दिख रहे हैं।

    समन

    आज मिलिंद को भेजा जा सकता है समन

    सोशल मीडिया पर कई यूजर्स तस्वीर में 55 की उम्र में उनकी फिटनेस की खूब तारीफें कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई है। ऐसे में मिलिंद पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    अभिनेता पर IPC की धारा 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता) और IT एक्ट की धारा 67 (सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप) के तहत मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार आज मिलिंद को समन जारी हो सकता है।

    अन्य मामला

    पूनम पांडे हुई थीं अश्लीलता फैलाने के लिए गिरफ्तार

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मॉडल पूनम पांडे पर भी गोवा में सेमी न्यूड शूटिंग करने के लिए मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया।

    पूनम और उनके पति सैम बॉम्बे पर सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है।

    फिलहाल पूनम और उनके पति को जमानत मिल गई है। उन्हें गुरुवार की शाम को ही न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 20,000 रुपये के बॉन्ड पर जमानत पर छोड़ दिया गया है।

    सवाल

    पूनम की गिरफ्तारी के बाद मिलिंद को लेकर भी उठे थे सवाल

    पूनम की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने सवाल उठाए थे कि मिलिंद पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

    फिल्मकार अपूर्व असरानी ने भी अपने ट्वीट में लिखा, 'पूनम पांडे और मिलिंद सोमन दोनों ने कपड़े उतारे थे। पूनम ने आधे, जबकि मिलिंद ने पूरे। पूनम कानूनी मुश्किल में फंस गईं, लेकिन मिलिंद की 55 साल की उम्र में फिट बॉडी के लिए तारीफ हो रही है। मुझे लगता है कि हम न्यूड महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों के लिए ज्यादा दयावान हैं।'

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए अपूर्व का ट्वीट

    #PoonamPandey #MilindSoman both stripped down to their birthday suits in #Goa recently. Pandey partly, Soman completely. Pandey is in legal trouble--for obscenity. Soman is being lauded for his fit body at age 55. I guess we are kinder to our nude men than to our nude women. 🤔 pic.twitter.com/qQ9UFQIYXJ

    — Apurva (@Apurvasrani) November 4, 2020

    जानकारी

    क्या है सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने को लेकर कानून?

    IPC की धारा 294 के तहत सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील हरकत करने या ऐसी हरकतों में किसी भी तरह शामिल होने पर तीन महीने से एक साल की सजा हो सकती है। इसके तहत अश्लील इशारे और शब्दों का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते।

    विवाद

    पहले भी न्यूड फोटोशूट की वजह से विवादों में फंस चुके हैं मिलिंद और पूनम

    मिलिंद और पूनम पांडे इससे भी कई विवादों में फंस चुके हैं। मिलिंद ने इससे पहले 1995 में एक जूते के विज्ञापन के लिए मॉडल मधु सप्रे के साथ न्यूड फोटोशूट करवाया था। जिस पर काफी बवाल हुआ था।

    वहीं, पूनम की बात करें तो वह सचिन तेंदुलकर के साथ एक तस्वीर एडिट कर न्यूड सीन देने की वजह से भी सुर्खियों में आई थीं। उस समय भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    मिलिंद सोमन
    पूनम पांडे

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    अगले साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है शाहरुख खान की 'पठान' दीपिका पादुकोण
    नेहा कक्कड़ की रिस्पेशन पार्टी में दुल्हन से भी महंगा लहंगा पहनकर पहुंची उर्वशी रौतेला मनोरंजन
    'तारक मेहता...' के गोगी को मिली जान से मारने की धमकी, CCTV फुटेज आई सामने मुंबई पुलिस
    टाइगर के साथ फिर रोमांस करती दिखेंगी तारा सुतारिया, 'हीरोपंति 2' के लिए बनी जोड़ी मनोरंजन

    मनोरंजन

    तीन साल की उम्र में यौन उत्पीड़न झेल चुकी हैं फातिमा सना शेख, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    शादी के बंधन में बंधे काजल अग्रवाल और गौतम किचलू, देखिए इनसाइड तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    गोपी बहू और अहम भी छोड़ सकते हैं 'साथ निभाना साथिया 2', जानिए क्या है कारण टीवी शो
    फिर से हॉरर-कॉमेडी ला रहे हैं 'स्त्री' के डायरेक्टर, वरुण धवन और कृति सेनन आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार

    मिलिंद सोमन

    समुद्र किनारे छुट्टियां मना रहे मिलिंद सोमन और अंकिता, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, देखें बॉलीवुड समाचार
    सिक्किम की मनीला प्रधान बनी 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' टीवी शो
    'थ्री इडियट्स' के सोनम वांगचुक की अपील पर बॉलीवुड सितारों ने किया चाइनीज सामान का बहिष्कार चीन समाचार
    फिर से लौट रहा है 'कैप्टन व्योम', बनेगी फिल्म और वेब सीरीज बॉलीवुड समाचार

    पूनम पांडे

    मॉडल पूनम पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब अदालत में होगी पेशी बॉलीवुड समाचार
    पूनम पांडे ने गिरफ्तारी की खबरों को बताया झूठ, वीडियो शेयर कर कही ये बातें बॉलीवुड समाचार
    पूनम पांडे ने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से गुपचुप रचाई शादी, देखें तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    12 दिनों बाद ही टूटने की कगार पर पहुंची पूनम पांडे की शादी, गिरफ्तार हुए पति गोवा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025