NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका को मिला फिल्म निर्माता ओनिर का समर्थन, कहा- बॉलीवुड के इस सच से सब वाकिफ 
    अगली खबर
    प्रियंका को मिला फिल्म निर्माता ओनिर का समर्थन, कहा- बॉलीवुड के इस सच से सब वाकिफ 
    प्रियंका चोपड़ा के बयान को फिल्म निर्माता ओनर का समर्थन

    प्रियंका को मिला फिल्म निर्माता ओनिर का समर्थन, कहा- बॉलीवुड के इस सच से सब वाकिफ 

    लेखन मेघा
    Apr 10, 2023
    07:20 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड का रुख करने की पीछे की वजह का खुलासा करने के बाद से ही बॉलीवुड की राजनीति पर लोग खुलकर बात कर रहे हैं।

    अभी तक कई सितारे प्रियंका का समर्थन कर चुके हैं और अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में भी बता चुके हैं।

    हाल ही में फिल्म निर्माता ओनिर ने भी अभिनेत्री के बयान को बॉलीवुड का एक ऐसा सच बताया, जिससे हर कोई वाकिफ है।

    आइए जानते हैं ओनिर ने क्या कहा।

    बयान

    क्या कहा था प्रियंका ने?

    प्रियंका ने अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के दौरान एक पॉडकास्ट में बताया था कि बॉलीवुड में उन्हें दरकिनार किया जा रहा था।

    उन्होंने कहा था कि वह बॉलीवुड की राजनीति से थक चुकी थीं और कुछ लोगों से अनबन के चलते उन्हें काम भी नहीं मिल रहा था।

    ऐसे में उन्होंने कुछ करने की ठानी और हॉलीवुड का रुख कर लिया।

    शुरुआत में अभिनेत्री को परेशानी भी हुई, लेकिन अब वह ग्लोबल स्टार बन गई हैं।

    बयान

    इन मुद्दों पर चर्चा जल्द हो जाती है बंद- ओनिर

    फिल्म निर्माता ने सोमवार को ट्विटर पर प्रियंका के बयान पर लिखे गए एक लेख पर प्रतिक्रिया दी है।

    ओनिर ने लिखा, 'यह एक ऐसी सच्चाई है, जिसके बारे में हर कोई जानता है। कभी-कभी इन मुद्दों पर चर्चा होता है, लेकिन फिर सब पहले वाली दुनिया में चले जाते हैं। सबसे पहले मीडिया जो स्टार किड्स के पीछे जाती है और बाहरी कलाकारों से बात करने से इनकार कर देती है।'

    जानकारी

    सफल लोगों को धकेला जाता है कोने में- निर्माता

    ओनिर ने आगे लिखा, 'इनके अलावा उन सफल लोगों को चालाकी से उन्हीं लोगों द्वारा एक कोने में धकेल दिया जाता है जिन्होंने इन दीवारों को सबके बीच बनाया है, वहीं बाकी इन दीवारों को तोड़ने की कोशिश करते रहते हैं।'

    समर्थन

    इन सितारों ने किया प्रियंका का समर्थन

    प्रियंका का बयान सामने आने के बाद सबसे पहले कंगना रनौत ने उनका समर्थन किया और करण जौहर को इसका दोषी ठहराया था।

    हालांकि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में प्रियंका और करण साथ में बातचीत करते और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए, जिसके बाद माना जा रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक है।

    इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, अपूर्व असरानी, नीतू चंद्रा और अभिनेत्री की बहन मीरा चोपड़ा समेत कई सितारे उनका सात दे चुके हैं।

    बयान

    इस दिन आने वाली है 'सिटाडेल'

    हाल ही में मुंबई में 'सिटाडेल' के प्रीमियर के दौरान प्रियंका ने कहा था, "मैं अब इससे सबको समझ चुकी और अब मेरे अंदर इतना आत्मविश्वास है कि मैं इस बारे में खुलकर बोल सकती हैं।"

    बता दें कि प्रियंका की 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में आएगी।

    इस सीरीज के हिंदी संस्करण में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ओनिर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता हैं। उनकी फिल्म 'आई एम' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स के लिए 2 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 'सॉरी भाई', 'बस एक पल', 'मेरे ब्रदर निखिल' जैसी फिल्में भी बनाई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    प्रियंका चोपड़ा

    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां कियारा आडवाणी
    प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' भारत में भी होगी रिलीज, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म हॉलीवुड फिल्में
    सोनू निगम से पहले इन हस्तियों को भी प्रशंसक की वजह से होना पड़ा असहज बॉलीवुड समाचार
    'सिटाडेल' से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की पहली तस्वीर, रिचर्ड मैडेन के साथ करती दिखीं एक्शन अमेजन प्राइम वीडियो

    बॉलीवुड समाचार

    अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, धोखाधड़ी का आरोप; जानिए कब-कब विवादों में रहीं अभिनेत्री अमीषा पटेल
    आदित्य रॉय कपूर की 'गुमराह' में दिलचस्पी है? OTT पर देखिए ये क्राइम थ्रिलर फिल्में आदित्य रॉय कपूर
    आदित्य रॉय कपूर की 'गुमराह' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध मृणाल ठाकुर
    सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल SUV, जानिए 'भाईजान' की गाड़ियों का कलेक्शन सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025