फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी कैटेगरी के विजेता का ऐलान, इनके हाथ लगी बाजी
क्या है खबर?
इस साल के फिल्मफेयर अवॉर्ड का ऐलान हो चुका है। इस बार का समारोह असम की राजधानी गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित किया गया है।
समारोह में शामिल होने के लिए सिनेमा की तमाम हस्तियां एक छत के नीचे जमा हुईं।
हर साल की तरह इस बार भी अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए हैं।
आइये, जानते हैं कि बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी कैटेगरी में कौन-कौन नॉमिनेट था और यह अवॉर्ड किसके हाथ लगा है।
नॉमिनेशन 1&2
'आर्टिकल 15' और 'छिछोरे' के राइटर्स को मिला था नॉमिनेशन
आर्टिकल 15- अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी को 'आर्टिकल 15' के लिए बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। आयुष्मान खुराना की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में जाति प्रथा और समाज में फैले भेदभाव को दिखाया गया था।
छिछोरे- नितेश तिवारी, पीयूष गुप्ता और निखिल मल्होत्रा को 'छिछोरे' के लिए बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। मल्टीस्टारर कास्ट वाली इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
नॉमिनेशन 3&4
'गली बॉय' के लिए रीमा कागती और जोया अख्तर
गली बॉय- रीमा कागती और जोया अख्तर को म्यूजिकल ड्रामा 'गली बॉय' के लिए नॉमिनेट किया गया था। भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजी गई इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
मर्द को दर्द नहीं होता- इस फिल्म के लिए वासन बाला को इस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। वासन बाला ने इसकी कहानी लिखने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी किया था। इसमें अभिमन्यु दसानी, राधिका मदान मुख्य भूमिका में थे।
नॉमिनेशन 5&6
'सोनचिड़िया' के लिए अभिषेक चौबे और सुदीप शर्मा को मिला नॉमिनेशन
मिशन मंगल- जगन शक्ति को 'मिशन मंगल' के लिए बेस्ट ओरिजनल स्टोरी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और शरमन जोशी जैसे बॉलीवुड स्टार ने काम किया था।
सोनचिड़िया- अभिषेक चौबे और सुदीप शर्मा को 'सोनचिड़िया' के लिए नॉमिनेशन किया गया था। इसमें चंबल के डाकूओं की कहानी दिखाई गई थी। इसमें सुशांत राजपूत, मनोज तिवारी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी जैसे कलाकारों ने काम किया था।
जानकारी
इन्होंने मारी बाजी
इस बार बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'आर्टिकल 15' के लिए अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी को मिला है। पिछले साल यह अवॉर्ड 'अंधाधुन' के लिए श्रीराम राघवन, हेमंत राव और अरिजीत बिस्वास को मिला था।
इंस्टाग्राम पोस्ट