Loading...
'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी की जान पर खतरा? हथियार दिखाकर रोकने की कोशिश
निर्माता अमित जानी ने धमकी मिलने का आरोप लगाया

'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी की जान पर खतरा? हथियार दिखाकर रोकने की कोशिश

Oct 19, 2026
02:18 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के चर्चित 'काला हिरण शिकार' मामले पर फिल्म बनाकर चर्चा बटोरने वाले निर्माता अमित जानी ने अपनी जान पर खतरा होने की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे-352A पर देवडू गांव के सामने सफेद कार में सवार कुछ लोगों ने हथियार दिखाकर उनकी गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की। फिल्म निर्माता ने बताया कि घटना के समय वह करीब रात 9 बजे जम्मू से नोएडा अपनी SUV से लौट रहे थे।

आरोप

फिल्म निर्माता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

जानी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उनके ड्राइवर ने तेजी से SUV भगाकर और सोनीपत के एक पुलिस स्टेशन में घुसकर उनकी जान बचाई। इस संबंध में सोनीपत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायत के अनुसार, एक सफेद रंग की कार ने SUV का दूर तक पीछा किया, फिर उसे ओवरटेक किया। इसके बाद, सफेद कार के चालक ने वाहन से हाथ निकालकर SUV को रुकने का इशारा किया। बाद में, हथियार भी दिखाए।

जांच

डायल 112 पर सूचना देकर दर्ज कराई शिकायत

पूर्व में मिली कुछ धमकियों के मद्देनजर खतरे को भांपते हुए, SUV में बैठे जानी ने तुरंत अपने ड्राइवर को कार तेज चलाने के लिए कहा और फिर आपातकालीन हेल्पलाइन डाइल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

शिकायत में कहा गया है कि सफेद रंग की कार ने कुंडली-पलवल-मानेसर राजमार्ग तक SUV का पीछा किया।

सोनीपत पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शिकायत की कॉपी

ADVERTISEMENT