NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान-सुहाना खान दिखेंगे साथ, इन फिल्मों में भी दिख चुकी है पिता-पुत्री की जोड़ी
    अगली खबर
    शाहरुख खान-सुहाना खान दिखेंगे साथ, इन फिल्मों में भी दिख चुकी है पिता-पुत्री की जोड़ी
    शाहरुख खान और सुहाना खान पहली बार आएंगे साथ

    शाहरुख खान-सुहाना खान दिखेंगे साथ, इन फिल्मों में भी दिख चुकी है पिता-पुत्री की जोड़ी

    लेखन पलक
    May 18, 2024
    12:08 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जल्द ही पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे। दोनों एक फिल्म का हिस्सा हैं, जिसमें पिता-पुत्री की यह जोड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करेगी।

    हालांकि, बॉलीवुड में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पिता-पुत्री की कोई जोड़ी एक साथ नजर आने वाली हो। इससे पहले भी कई बार पिता-पुत्री की जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आई है।

    चलिए जानते हैं उनके बारे में।

    #1

    अनिल कपूर-सोनम कपूर

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाने वाले अनिल कपूर आज के दौर में भी फिल्मों में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

    वह जब भी पर्दे पर आते हैं धमाल मचा देते हैं और एक बार वह अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ साल 2019 में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आए थे।

    दोनों ने फिल्म में पिता-पुत्री की भूमिका ही निभाई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी।

    #2

    धर्मेंद्र-ईशा देओल 

    धर्मेंद्र और ईशा देओल भी एक फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। साल 2011 में आई फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' में दोनों ने एक साथ काम किया था।

    जहां एक तरफ अभिनय की कमान पिता-पुत्री ने संभाली थी, वहीं निर्देशक की कुर्सी पर धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेता हेमा मालिनी बैठी नजर आई थीं।

    फिल्म में ईशा अपने पिता को ढूंढने निकलती है, जिसमें उनकी मदद धर्मेंद्र करते हैं। फिल्म फ्लॉप रही थी।

    #3

    शत्रुघ्न सिन्हा-सोनाक्षी सिन्हा

    इस सूची में सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। शत्रुघ्न अपनी बेटी के साथ साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे।

    नवनीत सिंह निर्देशित इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में शत्रुघ्न और सोनाक्षी को मेहमान भूमिका निभाते देखा गया था।

    'यमला पगला दीवाना फिर से' में शत्रुघ्न जहां जज बने नजर आए थे, वहीं सोनाक्षी का किरदार बहुत छोटा था। फिल्म को दर्शकों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

    #4

    'किंग' में शाहरुख-सुहाना मचाएंगे धमाल

    शाहरुख और सुहाना एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' में एक साथ काम करने वाले हैं। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'किंग' में शाहरुख एक डॉन की भूमिका निभाएंगे।

    दावा किया जा रहा है कि सुहाना फिल्म में पिता की शिष्या बनकर उनका साथ देती दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि वह अपने गुरु के साथ जान बचाने के लिए भटकती हुई दिखाई देंगी।

    सभी प्रशंसक दोनों को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    सुहाना खान
    सोनाक्षी सिन्हा
    शत्रुघ्न सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    शाहरुख खान

    अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग: खान तिकड़ी के डांस से दीपिका-रणवीर के डांडिया तक, इन्होंने लूटी महफिल राधिका मर्चेंट
    अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में शाहरुख ने गौरी संग किया डांस, जानिए और क्या हुआ खास राधिका मर्चेंट
    'डियर जिंदगी' से 'तमाशा' तक, मानसिक स्वास्थ्य जैसी गंभीर समस्याओं पर बात करती हैं ये फिल्में बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान पर लगा राम चरण का अपमान करने का आरोप, प्रशंसक भड़के राम चरण

    सुहाना खान

    बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि विवादों के भी बादशाह हैं शाहरुख, इन कारणों से बटोरी सुर्खियां बॉलीवुड समाचार
    सुहाना खान ने उन्हें 'काली' कहने वालों को दिया जवाब, शेयर किए कमेंट्स इंस्टाग्राम
    इन स्टार किड्स ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही मैगजीन कवर पर बनाई जगह श्रीदेवी
    रक्षा बंधन विशेष: बॉलीवुड के भाई-बहन जिन्हें आप पर्दे पर साथ देखना चाहेंगे बॉलीवुड समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा से पहले OTT पर खाकी वर्दी में इन अभिनेत्रियों ने दिखाया दमखम OTT प्लेटफॉर्म
    सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का टीजर जारी, विजय वर्मा की भी दिखी झलक  अमेजन प्राइम वीडियो
    सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का ट्रेलर जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो
    सोनाक्षी लगाएंगी 'दहाड़', शेरनी बनकर लौटेंगी सुष्मिता; OTT पर दिखेंगे महिलाओं के अलग-अलग रूप सुष्मिता सेन

    शत्रुघ्न सिन्हा

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    बिहार में NDA उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव बिहार
    कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव बिहार
    भारी दिल के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिंहा, मोदी-शाह से थे नाराज बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025