NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गूगल से पता ढूंढ शख्स ने की अक्षय कुमार के घर घुसपैठ की कोशिश, गिरफ्तार
    गूगल से पता ढूंढ शख्स ने की अक्षय कुमार के घर घुसपैठ की कोशिश, गिरफ्तार
    मनोरंजन

    गूगल से पता ढूंढ शख्स ने की अक्षय कुमार के घर घुसपैठ की कोशिश, गिरफ्तार

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    February 07, 2019 | 03:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गूगल से पता ढूंढ शख्स ने की अक्षय कुमार के घर घुसपैठ की कोशिश, गिरफ्तार

    बॉलीवुड सेलिब्रिटी के कई सारे फैन्स होते हैं। हर कोई अपने चहेते स्टार से मिलने की ख्वाहिश रखता है। कुछ जुनूनी फैन्स अपनी हदें तोड़ने की कोशिश भी करते दिखते हैं। इस बार ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार के एक फैन ने करने की कोशिश की। 22 साल का एक फैन बिना अनुमति के जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश करते पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र जुहू से उस फैन को गिरफ्तार किया है।

    हरियाणा का रहने वाला है अंकित

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी अपने पसंदीदा बॉलीवुड कलाकार अक्षय से मिलना चाहता था और इसलिए वह मुंबई आया था। मंगलवार आधी रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर बिना अनुमति के अक्षय के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पर बिना अनुमति जबरन प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।

    गूगल से ढूँढा था अक्षय के घर का पता

    लड़के ने पूछताछ में बताया कि उसने गूगल की मदद से अक्षय के घर का पता ढूंढा था और उनसे मिलने के लिए वह हरियाणा से मुंबई आया था। गौरतलब है कि ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी बड़े कलाकार के घर पर किसी फैन या अनजान व्यक्ति ने घुसपैठ करने की कोशिश की हो। इसके पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कलाकारों के घर पर इस तरह की घटना हो चुकी है।

    अगले महीने रिलीज़ होगी अक्षय की फिल्म 'केसरी'

    गौरतलब है कि अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म '2.0' रिलीज़ हुई थी। फिल्म में उनके साथ रजनीकांत थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अगले महीने अक्षय की फिल्म 'केसरी' रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। इसके अलावा लगभग दस साल बाद वह करीना कपूर खान के साथ 'गुड न्यूज़' में भी दिखाई देंगे। फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज़ होगी। अक्षय, 'हाउसफुल 4' में भी नज़र आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    अक्षय कुमार

    अक्षय, सुनील और परेश रावल की तिकड़ी फिर मचाएगी धमाल, आ रही है 'हेरा फेरी 3' बॉलीवुड समाचार
    जानें इस साल किन बॉलीवुड सितारों के पास हैं सबसे ज़्यादा फिल्में! बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से की सगाई बॉलीवुड समाचार
    #Alvida2018: साल 2018 में इन बायोपिक फिल्मों ने मचाया धमाल बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को बताया भाग्यशाली, कहा- हरकतों के बावजूद मेरा नाम #MeToo में नहीं मनोरंजन
    अमिताभ बच्चन ने शेयर की आमिर, सलमान और श्रीदेवी के साथ तस्वीर, जानें ख़ासियत मनोरंजन
    इस वेलेंटाइन दिशा पटानी हो सकती हैं आपकी डेट, बस करना होगा एक आसान काम मनोरंजन
    अपनी हमशक्ल को देख चौंक गईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- कबसे ढूंढ रही थी मनोरंजन

    मनोरंजन

    नेटफ्लिक्स पर दिखेगा 'मुंबई इंडियंस' का सफर, आ रही है नई सीरीज़ मुंबई इंडियंस
    #Oscars2019: पहली बार बिना होस्ट के संपन्न होगा ऑस्कर अवॉर्ड समारोह हॉलीवुड समाचार
    राहुल गांधी को मिला 'भाबीजी' का साथ, शिल्पा शिंदे की राजनीति में एंट्री बॉलीवुड समाचार
    चार साल बाद साथ आए रणबीर-दीपिका, इस प्रोजेक्ट के लिए साथ करेंगे शूटिंग दीपिका पादुकोण
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023