NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रेव पार्टी मामला: मुश्किल में फंसीं मनीषा रानी, फैजान अंसारी ने दर्ज कराई FIR
    अगली खबर
    रेव पार्टी मामला: मुश्किल में फंसीं मनीषा रानी, फैजान अंसारी ने दर्ज कराई FIR
    रेव पार्टी मामले में मनीषा रानी के खिलाफ शिकायत दर्ज

    रेव पार्टी मामला: मुश्किल में फंसीं मनीषा रानी, फैजान अंसारी ने दर्ज कराई FIR

    लेखन मेघा
    Nov 07, 2023
    05:31 pm

    क्या है खबर?

    एल्विश यादव सांपों के जहर की तस्करी और अवैध रेव पार्टी के आरोप के बाद से ही सुर्खियों में हैं।

    एल्विश के खिलाफ भाजपा सांसद मेनका गांधी के NGO ने शिकयात दर्ज कराई थी, जिसके बाद यूट्यूबर को नोएडा पुलिस ने समन भेजा है।

    इस सबके बीच अब 'बिग बॉस OTT 2' में नजर आई मनीषा रानी की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं।

    दरअसल, अभिनेता फैजान अंसारी ने मनीषा के खिलाफ इसी मामले में FIR दर्ज करा दी है।

    विस्तार

    फैजान ने की मनीषा का फोन जब्त करने की मांग

    फैजान ने एल्विश को ड्रग डीलर करार देते हुए मनीषा को उनका साथी बता दिया है।

    इतना ही नहीं, फैजान ने मुंबई पुलिस आयुक्त को एक औपचारिक पत्र भी सौंपा है, जिसमें अधिकारियों से मनीषा के फोन को जब्त कर उसकी जांच करने के लिए कहा गया है।

    फैजान का दावा है कि मनीषा के फोन में एल्विश के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत हैं, जो यूट्यूबर को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए सही साबित होंगे।

    बयान

    क्या कहना है फैजान का?

    जूम के साथ बातचीत करते हुए फैजान ने एल्विश पर मनोरंजन जगत की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है, जिसका अब वह हिस्सा बन चुके हैं।

    फैजान ने कहा, "एल्विश एक ड्रग माफिया है और काफी समय से इसी काम को कर रहा है। हम सभी को साथ आकर इस मामले में कोई ठोस कदम उठाना होगा।"

    हालांकि, अभी मनीषा की ओर से इस मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    विस्तार

    दर्शकों को पसंद है मनीषा-एल्विश की जोड़ी

    'बिग बॉस OTT 2' में मनीषा अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने शो में खूब मस्ती-मजाक किया था और उनकी जोड़ी को दर्शक एल्विश के साथ काफी पसंद करते थे।

    दोनों हाल ही में 'बुलेरो' गाने में साथ नजर आए थे, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

    हाल ही में दोनों अपने म्यूजिक वीडियो का प्रचार करने के लिए 'बिग बॉस 17' भी गए थे, जहां उन्होंने सलमान खान के साथ डांस किया।

    परिचय 

    कौन हैं मनीषा रानी?

    मनीषा बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की और 'डांस इंडिया डांस' का ऑडिशन भी दिया था।

    उन्हें टिक टॉक से लोकप्रियता मिली थी, लेकिन इस पर प्रतिबंध लग गया। फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील बनाना शुरू किया और अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया।

    अब 'बिग बॉस OTT 2' के बाद से ही मनीषा सुर्खियों में रहती हैं और कई म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एल्विश यादव
    बिग बॉस OTT
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    एल्विश यादव

    एल्विश यादव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का घर, अंदर से वीडियो में देखिए झलक दुबई
    एल्विश यादव से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    एल्विश यादव बने रियलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' का हिस्सा, यूं जताई खुशी जियो सिनेमा
    क्या है 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया'? जानिए इस डेटिंग रिएलिटी शो की खास बातें रियलिटी शो

    बिग बॉस OTT

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तकरार के बीच बच्चों को ऐसे बचा रही हैं आलिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    बिग बॉस OTT 2: कौन हैं आकांक्षा पुरी को किस करके चर्चा में आए जाद हदीद? बिग बॉस
    पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाए आरोप बिग बॉस
    जाद को किस करने पर बोलीं आकांक्षा पुरी- बिग बॉस ने मेरा इस्तेमाल किया बिग बॉस

    मनोरंजन

    'झलक दिखला जा 11' में इन सितारों के बीच होगा डांस का मुकाबला, देखें पूरी सूची झलक दिखला जा
    बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ी हुई 'लियो', 'यारियां 2' और 'गणपत' का पहले ही दिन निकला दम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    राहुल देव का खुलासा, कहा- 80 फिल्मों के बाद मजबूरी में बने 'बिग बॉस' का हिस्सा  बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' के निर्माता बाबूभाई लतीवाला का निधन सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025