इमरान हाशमी के करियर की वो 5 फिल्में, जिन्हें IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग
क्या है खबर?
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इमरान के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। अपने लंबे करियर में वह कई ऐसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और IMDb पर भी अच्छी रेटिंग हासिल की। ऐसे में आइए जानते हैं इमरान की उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।
#1 & #2
'हक' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई'
साल 2025 में आई फिल्म 'हक' में इमरान साथ-साथ यामी गौतम नजर आए थे। यह फिल्म शाह बानो केस पर आधारित है। इस फिल्म को IMDB पर 7.8 रेटिंग मिली है।
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में इमरान और अजय देवगन, कंगना रनौत और प्राची देसाई मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। इस फिल्म को IMDB पर 7.4 रेटिंग मिली है।
#3 & #4
'आवारापन' और 'गैंगस्टर'
'आवारापन' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान के साथ-साथ श्रिया सरन भी अहम भूमिका में थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म को IMDB पर 7.4 की रेटिंग मिली है।
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंगस्टर' में इमरान के साथ-साथ कंगना रनौत नजर आई थीं। इस फिल्म में इमरान के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को IMDB पर 7.2 की रेटिंग मिली थी।
जानकारी
#5 'शंघाई'
राजनीतिक-थ्रिलर फिल्म 'शंघाई' साल 2012 में रिलीज हुई थी। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान, अभय देओल और कल्कि कोएचलिन कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में हैं। इसे IMDB पर 7.2 की रेटिंग मिली थी।