Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बी प्राक के नए म्यूजिक वीडियो में सहर बाम्बा के साथ रोमांस करेंगे इमरान हाशमी
मनोरंजन

बी प्राक के नए म्यूजिक वीडियो में सहर बाम्बा के साथ रोमांस करेंगे इमरान हाशमी

बी प्राक के नए म्यूजिक वीडियो में सहर बाम्बा के साथ रोमांस करेंगे इमरान हाशमी
लेखन नेहा शर्मा
Jan 18, 2022, 09:20 pm 3 मिनट में पढ़ें
बी प्राक के नए म्यूजिक वीडियो में सहर बाम्बा के साथ रोमांस करेंगे इमरान हाशमी
बी प्राक के नए म्यूजिक वीडियो में इमरान हाशमी की जोड़ीदार बनीं सहर बाम्बा

इमरान हाशमी पर फिल्माए गए गानें अक्सर दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरते हैं। अब फिर इमरान अपना नया म्यूजिक वीडियो दर्शकों के बीच ला रहे हैं। गाने को लेकर दर्शक इसलिए भी उत्साहित हैं, क्योंकि इसके सिंगर 'तेरी मिट्टी' और 'फिलहाल' जैसे सुपरहिट गाने गा चुके बी प्राक हैं। अब इसमें इमरान की जोड़ीदार भी उन्हें मिल गई है। उनके साथ म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री सहर बाम्बा नजर आएंगी। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

जोड़ी
सहर के साथ पहली बार इश्क फरमाते दिखेंगे इमरान

इमरान अपने नए म्यूजिक वीडियो में सहर बाम्बा के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे। दोनों ने पहली बार एक-दूसरे से हाथ मिलाए हैं। इमरान को उम्मीद है कि सहर के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। सहर ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, "इमरान और बी प्राक के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा था। आपको बता नहीं सकती कि मैं इस गाने को लेकर कितनी उत्साहित हूं।"

खुशी
गाने का प्रस्ताव पाकर सातवें आसमान पर थीं सहर

सहर ने आगे कहा, "मैं सातवें आसमान पर थी, जब मुझे इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिला था। मैं बी प्राक के म्यूजिक की बहुत बड़ी फैन रही हूं। मैं नॉनस्टॉप उनके गाने सुना करती थी।" उन्होंने कहा, "जब मुझे पता चला कि बी प्राक के म्यूजिक वीडियो के लिए मुझसे संपर्क किया गया है और इसमें मेरी जोड़ी इमरान हाशमी के साथ बन रही है, मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों के साथ काम करना एक मजेदार अनुभव रहा।"

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

बात करें सहर बाम्बा की तो वह एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सनी देओल के बेटे करण देओल के साथ की थी। दोनों ने 2019 में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में आगाज किया था।

रजामंदी
इमरान ने भी म्यूजिक वीडियो के लिए हां कहने में देर नहीं लगाई

इमरान ने एक इंटरव्यू में कहा था, "करीब तीन साल पहले जब मैं अपनी कार में सफर कर रहा था, तब मैंने बी प्राक का गाना मन भरेया सुना था। मुझे इस गाने से प्यार हो गया था। जब मुझे उनके नए गाने के बारे में बताया गया तो मैंने तुरंत हां कह दिया।" बी प्राक ने कहा, "मैं हमेशा से ही इमरान के साथ गाना करना चाहता था, क्योंकि वह एक हिट मशीन और रोमांटिक म्यूजिक के किंग हैं।"

म्यूजिक वीडियो
पिछली बार 'लुट गए..' में नजर आए थे इमरान
पिछली बार 'लुट गए..' में नजर आए थे इमरान

इससे पहले इमरान को सिंगर जुबिन नौटियाल के म्यूजिक वीडियो 'लुट गए' में देखा गया था, जो सुपर-डुपरहिट हुआ था। इमरान ने ट्विटर पर लिखा था, 'लुट गए 2021 में यूट्यूब इंडिया पर नंबर वन देखा जाने वाला म्यूजिक वीडियो बन गया है। 1 अरब से भी अधिक लोगों ने इसे देखा है।' यह गाना 17 फरवरी, 2021 को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इसमें इमरान अभिनेत्री युक्ति थरेजा के साथ नजर आए थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
इमरान हाशमी
बी प्राक
ताज़ा खबरें
शाओमी 12S प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जानें कैसा होगा फोन
शाओमी 12S प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जानें कैसा होगा फोन टेक्नोलॉजी
Hirect Study: रोजगार देने के मामले में दिल्ली और मुंबई पीछे, बेंगलुरु शीर्ष पर बरकरार
Hirect Study: रोजगार देने के मामले में दिल्ली और मुंबई पीछे, बेंगलुरु शीर्ष पर बरकरार करियर
तीन दशक बाद रिहा होगा राजीव गांधी का हत्यारा एजी पेरारिवलन, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
तीन दशक बाद रिहा होगा राजीव गांधी का हत्यारा एजी पेरारिवलन, सुप्रीम कोर्ट का आदेश देश
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? मनोरंजन
शीना बोरा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को दी जमानत
शीना बोरा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को दी जमानत देश
बॉलीवुड समाचार
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? मनोरंजन
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील?
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में मनोरंजन
नीना गुप्ता की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक फिल्म, अभिनेत्री ने किया खुलासा
नीना गुप्ता की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक फिल्म, अभिनेत्री ने किया खुलासा मनोरंजन
जल्द एक्टिंग में डेब्यू करेंगे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन
जल्द एक्टिंग में डेब्यू करेंगे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन मनोरंजन
और खबरें
इमरान हाशमी
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे इमरान हाशमी और सहर बाम्बा
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे इमरान हाशमी और सहर बाम्बा मनोरंजन
इमरान हाशमी के बारे में ये बातें शायद ही आप जानते होंगे
इमरान हाशमी के बारे में ये बातें शायद ही आप जानते होंगे मनोरंजन
फिल्म 'सेल्फी' में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी की एंट्री, अक्षय-इमरान के साथ जमेगी जोड़ी
फिल्म 'सेल्फी' में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी की एंट्री, अक्षय-इमरान के साथ जमेगी जोड़ी मनोरंजन
अक्षय कुमार और इमरान की 'सेल्फी' में हुई नुसरत भरूचा की एंट्री
अक्षय कुमार और इमरान की 'सेल्फी' में हुई नुसरत भरूचा की एंट्री मनोरंजन
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने नई फिल्म 'सेल्फी' का किया ऐलान
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने नई फिल्म 'सेल्फी' का किया ऐलान मनोरंजन
और खबरें
बी प्राक
सिंगर बी प्राक दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, शादी की सालगिरह पर दी खुशखबरी
सिंगर बी प्राक दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, शादी की सालगिरह पर दी खुशखबरी मनोरंजन
क्या अक्षय ने म्यूजिक वीडियो के लिए बी प्राक के साथ मिलाया हाथ?
क्या अक्षय ने म्यूजिक वीडियो के लिए बी प्राक के साथ मिलाया हाथ? मनोरंजन
म्यूजिक वीडियो में डेब्यू करने वाले हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इस गाने में आएंगे नजर
म्यूजिक वीडियो में डेब्यू करने वाले हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इस गाने में आएंगे नजर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022