गैंगस्टर बनकर इमरान हाशमी ने मचाया तहलका, इन फिल्मों में दिखा उनका खूंखार अंदाज
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वो शिवम पंडित की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपराध की दुनिया से जुड़ा किरदार है। इमरान इससे पहले भी कई फिल्मों में गैंगस्टर और अपराधी किरदारों को पर्दे पर जीवंत कर चुके हैं। उनकी इन भूमिकाओं को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों और उनके यादगार किरदारों के बारे में।
#1 & #2
'आवारापन' और 'जन्नत'
2007 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन' में इमरान ने शिवम पंडित का किरदार निभाया था, जो एक इमोशनल और दर्द से घिरा हुआ गैंगस्टर और कॉन्ट्रैक्ट किलर होता है। यह फिल्म पहले फ्लॉप हुई थी, लेकिन बाद में यह एक कल्ट क्लासिक बन गई थी।
2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जन्नत' में इमरान ने अर्जुन दीक्षित का किरदार निभाया था, जो सट्टेबाजी और अंडरवर्ल्ड के जाल में फंस जाता है। यह बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।
#3 & #4
'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' और 'जन्नत 2'
'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने शोएब खान का किरदार निभाया था, जो मुंबई का एक महत्वाकांक्षी और खूंखार डॉन बनता है। यह भूमिका गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के जीवन से प्रेरित थी।
'जन्नत 2' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान ने 'सोनू दिल्ली' नाम का किरदार निभाया है। सोनू एक अवैध हथियारों के डीलर होता है और फिर उसी के इर्द-गिर्द कहानी चलती है। यह फिल्म बड़ी हिट थी।
जानकारी
#5 'टाइगर 3'
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान ने आतिश रहमान नाम के एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है। इस फिल्म में इमरान के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी।