Loading...
बॉलीवुड में 'हिंदूफोबिया' पर भड़कीं एकता कपूर, कहा- टीका-धागा पहनने के लिए मजाक झेला
एकता कपूर ने हिंदू रीति-रिवाजों से आपत्ति पर उठाए सवाल

बॉलीवुड में 'हिंदूफोबिया' पर भड़कीं एकता कपूर, कहा- टीका-धागा पहनने के लिए मजाक झेला

Oct 14, 2026
04:06 pm

क्या है खबर?

एकता कपूर को उनके बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में मौजूद 'हिंदूफोबिया' पर खुलकर बात की। उन्होंने सवाल उठाया कि इंडस्ट्री में लोग पश्चिमी परंपराओं को आसानी से स्वीकार लेते हैं, लेकिन हिंदू रीति-रिवाजों पर आपत्ति जताते हैं। उन्होंने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह टीका-धागा पहनती थीं, तो उनका मजाक उड़ाया जाता था। एकता ने बताया कि अपनी धार्मिक पहचान को प्रदर्शित करना कितना मुश्किल लगता है।

आपत्ति

एकता ने 'हिंदू-विरोधी भावना' की आलोचना की

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में एकता ने 'हिंदू-विरोधी भावना' की आलोचना की।

उन्होंने बिहार की लोककथाओं पर आधारित अपनी फिल्म 'द वन' को लेकर कहा, "फिल्म के आंकड़े तो अच्छे हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लोककथाओं से संबंधित है। मैं कैमरे पर खुलकर कह रही हूं, हिंदू-विरोधी भावना, और हमारे अंदर किस बात को लेकर इतना डर ​​है... हम एनिमेटेड एनिमेशन से तो ठीक हैं, लेकिन लोककथाओं और पौराणिक कथाओं पर चर्चा करने से नहीं।"

दर्द

अपनी धार्मिक पहचान को प्रदर्शित करना मुश्किल हो गया

एकता ने उस वक्त को याद किया जब टीका-धागा पहनने के लिए उन्हें "अजीबोगरीब" कहा जाता था। लोग उनका मजाक तक उड़ाया करते थे। उनके मुताबिक, अपनी धार्मिक पहचान को प्रदर्शित करना कितना मुश्किल लगता है।

उन्होंने कहा, "मैं आपको बता भी नहीं सकती। टीका पहनना और अपने धर्म का खुलेआम प्रदर्शन करना कितना बड़ा मुद्दा है।" एकता ने उस घटना को भी याद किया जब मंदिर से सीधे क्लब जाने पर उनकी आलोचना हुई थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT