'द डर्टी पिक्चर' का 15 साल बाद आएगा सीक्वल? जानिए एकता कपूर ने क्या कहा
क्या है खबर?
विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' 2011 में रिलीज हुई थी और सुपरहिट साबित हुई। इसके जरिए सिल्क स्मिता के निजी जीवन को पर्दे पर उतारा गया था। फिल्म में इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर जैसे कलाकार भी मौजूद थे। ताजा खबर है कि 15 साल बाद, फिल्म की निर्माता एकता कपूर इसका सीक्वल लाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास एक ऐसी कहानी है, जिसे वह दर्शकों को दिखाना चाहेंगी।
पुष्टि
एकता ने 'द डर्टी पिक्चर 2' पर लगाई मुहर
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में, एकता ने कहा, "मैं कई साल से सीक्वल के बारे में सोच रही थी, लेकिन मैं तभी आगे बढ़ना चाहती थी, जब मुझे ऐसी कहानी मिले जो बताने लायक हो।"
उन्होंने कहा, "मैं एक बहुत बड़ी फिल्म बना रही हूं जिसका नाम है 'द डर्टी पिक्चर 2'। मैं इसे 15 साल बाद बनाने की योजना बना रही हूं। इस बार मुझे लगता है कि मेरे पास एक ऐसी कहानी है जिसे मैं बताना चाहती हूं।"
इंतजार
कलाकार और रिलीज पर अपडेट आना बाकी
एकता ने बताया कि 'द डर्टी पिक्चर 2' उनकी प्रमुख फिल्मों में से एक है। उन्होंने यह भी कहा कि सीक्वल एक व्यक्ति की कहानी पर आधारित होगा।
हालांकि, एकता ने यह खुलासा नहीं किया कि सीक्वल किसकी जिंदगी या अनुभव पर आधारित होगी। इसके कलाकारों, निर्देशक और रिलीज की तारीख पर अपडेट भी अब तक नहीं दिया गया है।
एकता द्वारा निर्मित हालिया रिलीज फिल्म 'द वन' है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदारों में हैं।