LOADING...
शादी से पहले एकता कपूर बनीं माँ, सरोगेसी से हुआ लड़के का जन्म

शादी से पहले एकता कपूर बनीं माँ, सरोगेसी से हुआ लड़के का जन्म

Jan 31, 2019
11:23 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड की दुनिया बहुत ही अलग है। यहाँ कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर की बहन एकता कपूर भी उनके नक़्शे क़दम पर चलते हुए सरोगेसी के ज़रिए माँ बन गई हैं। जानकारी के अनुसार बच्चे का जन्म 27 जनवरी को हुआ है। इसके बाद से ही पूरे बॉलीवुड से एकता को बधाइयाँ मिल रही हैं। आपको बता दें कि जितेंद्र की लाड़ली बेटी एकता की अभी शादी नहीं हुई है।

जानकारी

कुछ समय पहले की थी माँ बनने की इच्छा ज़ाहिर

ख़बरों के अनुसार 43 वर्षीया एकता कई मौक़ों पर कह चुकी हैं कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। लेकिन जब कुछ समय पहले सरोगेसी से तुषार के बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ, तभी एकता ने भी माँ बनने की इच्छा ज़ाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जब वह ज़िम्मेदारी उठाने लायक हो जाएँगी, तब वह माँ बनना चाहेंगी। बच्चे के जन्म की जानकारी ख़ुद कपूर परिवार की तरफ़ से ही दी गई है।

जानकारी

करण जौहर भी बने थे सरोगेसी से पिता

इससे पहले एकता के भाई तुषार के अलावा निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी सरोगेसी के ज़रिए पिता बन चुके हैं। तुषार के पिता बनने के बाद से ही एकता अक्सर इंस्टाग्राम पर भतीजे के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

भतीजे के साथ एकता कपूर

किराए की कोख

क्या है सरोगेसी?

चिकित्सा विज्ञान में 'सरोगेसी' एक ऐसा विकल्प है, जिसकी मदद से वो महिलाएँ भी माँ बन सकती हैं, जो किसी वजह से गर्भ धारण करने में सक्षम न हों। आसान शब्दों में कहा जाए तो सरोगेसी का मतलब किराए की कोख यानी किसी दूसरी महिला की कोख में अपना बच्चा पालना है। जो महिला अपनी कोख में किसी दूसरे का बच्चा पालती है उसे 'सरोगेट मदर' कहा जाता है। आज के समय में यह एक व्यापार बन गया है।