NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, 50 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
    मनोरंजन

    'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, 50 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, 50 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
    लेखन भावना साहनी
    Aug 17, 2020, 05:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, 50 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार निशिकांत कामत का निधन हो गया है। कुछ घंटों पहले ही उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, जिस पर बाद में फिल्मकार मिलाप झवेरी ने विराम लगाया था। लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि निशिकांत अब हमारे बीच नहीं रहे। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने इस खबर को कंफर्मे करते हुए उन्हें गले लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'तुम्हारी बहुत याद आएगी दोस्त।'

    मिलाफ झवेरी ने बताई थी अफवाह

    फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेटर निशिकांत कामत लंबे समय से लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। जब वे वेंटीलेटर पर थे तब उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। हालांकि, बाद में मिलाफ जवेरी ने ही इस खबर को गलत बताया था। मिलाप ने एक ट्वीट में बताया था कि निशिकांत जिंदा हैं। पहले वह भी अपने एक ट्वीट में उन्हें श्रद्धांजलि दे चुके थे।

    रितेश देशमुख ने भी निशिकांत के निधन की खबर को बताया था अफवाह

    कई बॉलीवुड सितारों ने निशिकांत के निधन की खबर को अफवाह बताया था। अभिनेता रितेश देशमुख ने भी अपने एक ट्वीट में लिखा, 'निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वह अब भी जिंदा है और लड़ रहे हैं। चलिए उनके लिए प्रार्थना करें। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'सभी मीडिया हाउसेस से अनुरोध है जो भी निशिकांत पर रिपोर्ट दे रहे हैं वह इसका स्पष्टीकरण कर दें।' अब उन्होंने ही निधन की खबर को कंफर्म किया है।

    मैं तुमको मिस करूंगा दोस्त- रितेश

    I will miss you my friend. #NishikantKamat Rest In Peace. 🙏🏽 pic.twitter.com/cqEeLbKJPM

    — Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 17, 2020

    31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे निशिकांत

    रिपोर्ट्स के अनुसार निशिकांत को 31 जुलाई को पीलिया, पेट दर्द और फूलने जैसे समस्याओं के बाद हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद से ही वह ICU में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल जाकर अपने उन्हें क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य संक्रमणों के बारे में भी पता चला। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। फिलहाल परिवार की ओर से आधिकारिक तौर पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    निर्देशन के साथ अभिनय भी कर चुके हैं निशिकांत

    बता दें कि निशिकांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' से की थी। अब तक वह 'फोर्स', 'दृश्यम', 'मदारी' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी है। निर्देशन के अलावा निशिकांत अभिनय में भी हाथ आजमां चुके हैं। उन्होंने 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'हवा आने दे' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'रॉकी हैंडसम', 'डैडी' और 'भावेश जोशी' में अभिनय करते हुए दिख चुके हैं।

    इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में थे निशिकांत

    निशिकांत कामत के फिल्म करियर की बात करें तो पिछली बार उन्होंने 2018 में रिलीज हुई 'भावेश जोशी' दर्शकों के सामने पेश की थी। इस फिल्म में हर्षवर्धन कपूर मुख्य किरदार में दिखे थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिलहाल काफी समय से वह अपने अगले प्रोजेक्ट 'दरबदर' पर काम कर रहे थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    टी-20 विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, नियमित कप्तान निकेर्क बाहर महिला टी-20 विश्व कप
    श्रीलंका जैसी सकती है पाकिस्तान की स्थिति, आर्थिक संकट के बीच पूर्व अर्थशास्त्री ने चेताया पाकिस्तान समाचार
    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी समाचार
    एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को मिली जमानत एयर इंडिया

    बॉलीवुड समाचार

    इब्राहिम खान की अभिनय में एंट्री, फरवरी से शुरू करेंगे अपनी पहली फिल्म की शूटिंग इब्राहिम अली खान
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' 10 फरवरी को नहीं होगी रिलीज, बदली गई तारीख कार्तिक आर्यन

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023