NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
    अगली खबर
    'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

    'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

    लेखन भावना साहनी
    Aug 12, 2020
    12:42 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड से लगातार एक के बाद एक बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। अब खबर आई है कि हिन्दी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर निशिकांत कामत की तबीयत बिगड़ गई है।

    'दृश्यम', 'मदारी' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्में बनाने वाले निशिकांत को लेकर कहा जा रहा है कि वह काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे हैं। अब एक बार फिर से उनकी यही समस्या बढ़ गई है। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जानकारी

    निशिकांत की हालत गंभीर

    रिपोर्ट्स के अनुसार, निशिकांत की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल परिवार की ओर से आधिकारिक तौर पर निशिकांत के स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। फैंस अब उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    निर्देशन

    इस फिल्म से निशिकांत ने शुरु किया था निर्देशन करियर

    निशिकांत ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2007 में अपनी इसी फिल्म का तमिल रिमेक बनाया।

    निशिकांत ने 2008 में आई फिल्म 'मुंबई मेरी जान' से बॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर अपना सफर शुरु किया। उनकी यह फिल्म 2006 में हुए मुंबई बम विस्फोट पर आधारित थी।

    इसके बाद उन्होंने 'फोर्स', 'दृश्यम', 'मदारी' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी कई फिल्में इंडस्ट्री को दी।

    अभिनय

    अभिनय में भी आजमां चुके हैं हाथ

    निर्देशन के अलावा निशिकांत अभिनय में भी हाथ आजमां चुके हैं। खास बात तो यह है कि उनकी अदाकारी को भी खूब नवाजा गया।

    निशिकांत ने 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'हवा आने दे' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'रॉकी हैंडसम' में नेगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आ चुके हैं।

    निशिकांत को अर्जुन रामपाल की 'डैडी' और हर्षवर्धन कपूर की 'भावेश जोशी' में भी अपने अभिनय का हुनर दिखाते हुए देखा जा चुका है।

    वर्क फ्रंट

    इस प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं निशिकांत

    निशिकांत कामत के फिल्म करियर की बात करें तो पिछली बार उन्होंने 2018 में रिलीज हुई 'भावेश जोशी' दर्शकों के सामने पेश की थी। इस फिल्म में हर्षवर्धन कपूर मुख्य किरदार में दिखे थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

    फिलहाल काफी समय से वह अपने अगले प्रोजेक्ट 'बरबदर' पर काम कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म की स्टार कास्ट कौन होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    स्वास्थ्य
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार
    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए नेशनल हेराल्ड
    अपने इंस्टाग्राम रील्स को कैसे बनाएं बेहतर? यहां जानिए आसान तरीका इंस्टाग्राम
    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    खुद को 'ताई' कहने वाले वीडियो पर रिया ने दी सफाई, बोलीं- ये कॉमेडी एक्ट था मुंबई पुलिस
    रिया ने आधी रात को परिवार समेत छोड़ा घर, पुलिस ने की सामने आने की अपील मनोरंजन
    इन बॉलीवुड फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं असल जिंदगी के ये भाई-बहन सोहा अली खान
    विल स्मिथ से लेकर सिलवेस्टर स्टैलोन तक, बॉलीवुड में नजर आ चुके हैं ये हॉलीवुड सितारे हॉलीवुड समाचार

    स्वास्थ्य

    कोरोना वायरस: किराने का सामान खरीदकर घर लौटने पर जरूर करें ये काम लाइफस्टाइल
    खाने से जुड़े इन मिथकों को सच मानते हैं लोग, आप न करें भरोसा खान-पान
    स्वास्थ्यवर्धक खाना बनाने के लिए करें इन तेलों का इस्तेमाल, बना लें रसोई का हिस्सा खान-पान
    स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है कोको पाउडर का सीमित इस्तेमाल, जानिये इसके फायदे लाइफस्टाइल

    मनोरंजन

    #Review: जानिए कैसी है 'ह्यूमन कंप्यूटर' शकुंतला देवी की असाधारण निजी जिंदगी बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की तत्काल जांच की मांग नरेंद्र मोदी
    सुशांत के बॉडीगार्ड का दावा- अभिनेता के पैसों पर रिया और उनका परिवार करता था पार्टी बॉलीवुड समाचार
    डिप्रेशन और रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत के पुराने कुक ने कही ये बड़ी बातें बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025