'डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' का भारत में कमाल, चौथी सबसे कमाऊ एनिमेटेड फिल्म बनी
क्या है खबर?
एनिमेशन फिल्म 'डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' ने भारत में कमाल कर दिखाया है। जहां इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'दृश्यम 3', सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' और 'हनुमान अंश' जैसी फिल्में छाई हैं। वहीं, इस एनिमेटेड फिल्म ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 2 अक्टूबर को भारत में रिलीज यह फिल्म कमाई के मामले में चौथी सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म बनकर उभरी है। इसने 'जुजुत्सु काइसेन 0' को 5वें नंबर पर धकेल दिया है।
उपलब्धि
'डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' का रिपोर्ट कार्ड
सैकनिल्क के मुताबिक, 'डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' ने भारत में पहले दिन 1.95 करोड़ रुपये से शुरुआत की। फिर दूसरे दिन 2.15 करोड़ और तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये कमाए।
इस तरह फिल्म ने अपने पहले सप्ताहांत में 7.1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया।
यही नहीं, फिल्म ने पहले 3 दिनों में प्रभावशाली 3,63,636 दर्शकों की उपस्थिति भी दर्ज की, जो दर्शाता है कि ये आंकड़े दर्शकों की वास्तविक उपस्थिति से प्रेरित हैं।
रिकॉर्ड
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 एनीमेटेड फिल्में
'डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' ने 'जुजुत्सु काइसेन 0' (4.85 करोड़) को पछाड़कर भारत में सबसे कमाऊ एनिमेटेड फिल्मों की सूची में चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली है।
पहले नंबर पर 'डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल' (74.71 करोड़), दूसरे पर 'शिनचैन: अवर डायनासोर डायरी' (8.83 करोड़) और तीसरे पर 'सुजुमे' (करीब 8.45 करोड़) है।
बता दें, टेट्सुओ याजिमा द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 1983 में आई 'डोरेमोन: नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' की रीमेक है।