NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कंफर्म! 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा की वापसी, अक्टूबर से शो में दिखेगी दयाबेन
    अगली खबर
    कंफर्म! 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा की वापसी, अक्टूबर से शो में दिखेगी दयाबेन

    कंफर्म! 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा की वापसी, अक्टूबर से शो में दिखेगी दयाबेन

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Sep 30, 2019
    01:59 pm

    क्या है खबर?

    टेलीविज़न सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से सुर्खियों में हैं। इसका कारण शो का अहम किरदार दयाबेन का इससे गायब होना था।

    दरअसल, यह सवाल था कि क्या दिशा वकानी शो में लौटेंगी या नहीं?

    अब इसका फाइनल जवाब मिल गया है। जी हां, दिशा शो में वापसी करने जा रही हैं।

    इस बात को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है।

    प्रोड्यूसर

    दिशा को शो में लौटने में लगेगा एक महीने का समय- मोदी

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर' असित कुमार मोदी ने बताया, "हम सकारात्मक हैं कि दिशा शो में वापस लौटेंगी। इसमें एक महीने का समय लग सकता है।"

    मोदी ने बताया, "बार-बार हम दिशा से शो में वापसी के लिए कह रहे थे। हालांकि वह तैयार नहीं थीं और कहा था, 'मेरी बेटी अभी छोटी है, मैं उसे अकेले कैसे छोड़ सकती हूं?' लेकिन अब उन्होंने वापसी का मन बना लिया है।"

    बयान

    दिशा की वापसी पर हमेशा दिया जोर- मोदी

    मोदी ने यह भी बताया कि वह-दिशा अच्छी दोस्ती शेयर कर सकते हैं और दिशा के साथ कहानी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

    प्रोड्यूसर ने कहा, "दिशा और प्रोड्क्शन हाउस के बीच कभी भी किसी प्रकार की नकारात्मक बातचीत नहीं हुई है। हम हमेशा शो में उनकी वापसी पर जोर दे रहे थे। हमने उनके बिना दो साल तक कहानी आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन हम निश्चित रूप से उनकी शो में वापसी चाहते हैं।"

    बयान

    आशा है शो में वापसी करेंगी दिशा- दिलीप

    वहीं, इसके पहले शो में दिशा के पति का किरदार निभाने दिलीप जोशी (जेठा लाल) ने भी कहा था कि आशा है कि अभिनेत्री शो में वापसी जरूर करेंगी। दिशा और दिलीप की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं।

    खुलासा

    दिशा की घोषणा के बाद हमें शो की चिंता थी- दिलीप

    दिलीप ने कहा था, "दो साल पहले जब दिशा ने घोषणा की थी कि वह मैटरनिटी लीव पर जा रही हैं तो हमें चिंता थी कि शो कैसे चलेगा क्योंकि दया-जेठा इसके दो महत्तवपूर्ण किरदार हैं। ऐसा नहीं है कि एक्टर को रिप्लेस नहीं किया जा सकता है।"

    यह भी कहा था, "पहले भी एक्टर्स को रिप्लेस किया गया है। उदाहरण के तौर पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में रोनित रॉय ने अमर उपाध्याय को रिप्लेस किया था।"

    बयान

    जो भी दिशा को रिप्लेस करे उसकी कॉमिक टाइमिंग का कमाल होना जरूरी- दिलीप

    दिलीप ने यह भी कहा था, "चूंकि यह एक कॉमेडी शो है तो यह महत्तवपूर्ण है कि जो भी दिशा को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रिप्लेस करे उसकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की हो।"

    समय

    साल 2017 में दिशा ने आखिरी बार शो के लिए किया था शूट

    बता दें दिशा ने सितंबर, 2017 में आखिरी बार शो के लिए शूट किया था। उसके बाद वह मैटरनिटी लीव पर चली गईं थीं।

    पहले कहा जा रहा था कि छह महीने के ब्रेक के बाद वह शो में लौट आएंगी। लेकिन अब दिशा लगभग दो साल बाद शो में वापसी करने वाली हैं।

    जैसा कि मोदी ने कहा है कि दिशा की वापसी में एक महीने का समय लगेगा तो ऐसे में वह अगले महीने से शो में दिखेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    टीवी जगत की खबरें
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    मनोरंजन

    फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम नेटफ्लिक्स
    चांद पर जमीन खरीद चुके सुशांत कर रहे हैं चंद्रमा मिशन की तैयारी बॉलीवुड समाचार
    क्या बेटे तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजेने की तैयारी कर रहे हैं करीना और सैफ? बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 13: देखें अंदर से कैसा होगा इस बार का घर, लीक हुईं तस्वीरें! बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताया- सौतेला पिता करता था दुर्व्यवहार बॉलीवुड समाचार
    क्या दयाबेन के बाद अब जेठा लाल भी छोड़ रहे हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा? मनोरंजन
    फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे बिग बी, मात्र 500 रुपये थी सैलरी बॉलीवुड समाचार
    KBC के पिछले सभी सीज़न के विनर्स ने जीते हुए पैसों से क्या किया? जानें बॉलीवुड समाचार

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं दिखेंगी दयाबेन बनीं दिशा वकानी, छोड़ दिया शो बॉलीवुड समाचार
    हे मां माताजी! दिशा वकानी के बाद अब इस अभिनेत्री ने 'तारक मेहता' को कहा बाय बॉलीवुड समाचार
    तो क्या 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापस लौट आएंगी दयाबेन बनीं दिशा वकानी? बॉलीवुड समाचार
    इंतजार खत्म! 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द होगी दयाबेन की वापसी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025