NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिषेक और करिश्मा आखिर क्यों हुए थे जुदा? सालों बाद निर्देशक सुनील दर्शन ने खोला राज
    मनोरंजन

    अभिषेक और करिश्मा आखिर क्यों हुए थे जुदा? सालों बाद निर्देशक सुनील दर्शन ने खोला राज

    अभिषेक और करिश्मा आखिर क्यों हुए थे जुदा? सालों बाद निर्देशक सुनील दर्शन ने खोला राज
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 23, 2022, 09:40 am 1 मिनट में पढ़ें
    अभिषेक और करिश्मा आखिर क्यों हुए थे जुदा? सालों बाद निर्देशक सुनील दर्शन ने खोला राज
    अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर के रिश्ते पर बोले सुनील दर्शन

    बॉलीवुड में आए दिन नए रिश्ते बनते हैं। कुछ शादी के मुकाम तक पहुंच जाते हैं तो कुछ मंजिल तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता भी ऐसा ही रहा, जो शादी तक का सफर तय नहीं कर पाया। भले ही दोनों ने अपने अफेयर पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन हाल ही में निर्देशक सुनील दर्शन ने उनके रिश्ते की पोल खोल दी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

    इस फिल्म के लिए साथ आई थी जोड़ी

    सुनील की 2000 में आई फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में अभिषेक और करिश्मा ने पहली बार साथ काम किया था और यही उनकी पहली और आखिरी फिल्म थी। ना तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली और ना ही अभिषेक और करिश्मा एक-दूजे के हो पाए। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार भी थे। सुनील ने इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभाला था और उनके भाई धर्मेश फिल्म के निर्देशक थे।

    सेट पर हमेशा लड़ते रहते थे अभिषेक-करिश्मा

    बॉलीवुड हंगामा ने सुनील से अभिषेक-करिश्मा के रिश्ते की 'अफवाहों' के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "कोई अफवाह नहीं थी। यह सच था। दोनों शादी कर रहे थे। मैं खुद उनकी सगाई में गया था।" सुनील ने कहा, "अभिषेक-करिश्मा हमेशा सेट पर झगड़ते रहते थे। दोनों के बीच हर समय कलह चलती रहती थी। ये देख मैं भी सोचता था कि क्या ये वाकई एक-दूसरे के लिए बने हैं। उनकी किस्मत को भी कुछ और ही मंजूर था।"

    ..जब करिश्मा-अभिषेक के बीच हुई प्यार की शुरुआत

    करिश्मा-अभिषेक एक-दूसरे को बचपन से जानते थे, लेकिन प्यार की शुरुआत अभिषेक की बहन श्‍वेता की शादी के बाद हुई। दरअसल, श्‍वेता की शादी करिश्मा के बुआ के बेटे से हुई है। शादी के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। उन्हीं दिनों अभिषेक को करीना के साथ अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' मिली। करीना सेट पर अभिषेक को जीजू बुलाती थीं। अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर जया ने अभिषेक-करिश्मा की सगाई का ऐलान किया था, जो बाद में टूट गई।

    अभिषेक की ऐश्वर्या तो करिश्मा की संजय कपूर से शादी

    अभिषेक ने 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी। उनकी एक बेटी है, वहीं करिश्मा ने 2003 में बिजनसमैन संजय कपूर से शादी की। उनका एक बेटा और एक बेटी है। हालांकि, उनकी शादी टिक नहीं पाई। 2016 में करिश्मा का तलाक हो गया।

    बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां

    एक दौर में अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी का प्यार भी खूब परवान चढ़ा, लेकिन उनकी मोहब्बत मंजिल तक नहीं पहुंच पाई। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की खबरों से बॉलीवुड का बाजार गर्म रहा, लेकिन दोनों के रास्ते भी अलग हो गए। फिल्म 'फिदा' से शाहिद कपूर-करीना कपूर के प्यार का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन 'जब वी मेट तक' आते-आते उनकी लव स्टोरी खत्म हो गई। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी भी मुक्कमल नहीं हुई।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सुनील ने फिल्म 'इंतकाम' से 1987 में बतौर निर्माता अपना करियर शुरू किया था। 1996 में आई एक्शन फिल्म 'अजय के जरिए वह निर्देशन की दुनिया में उतरे थे। 'लुटेरे', 'अंदाज', 'बरसात', 'दोस्ती' और 'जानवर' जैसी कई हिट फिल्में उनके खाते से जुड़ी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    अभिषेक बच्चन
    करिश्मा कपूर

    ताज़ा खबरें

    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था अनुराग कश्यप
    इलियाना डिक्रूज हैं अस्पताल में भर्ती, दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी इलियाना डी क्रूज़
    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस रजनीकांत
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल

    बॉलीवुड समाचार

    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान
    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर
    दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' का पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज दुलकर सलमान

    अभिषेक बच्चन

    अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' का बनेगा सीक्वल, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    'दसवीं' के लिए पुरस्कार जीतने पर अमिताभ ने की अभिषेक की तारीफ, जानिए क्या कहा अमिताभ बच्चन
    फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' का जलवा, अभिषेक बच्चन भी बने विजेता वेब सीरीज
    अमिताभ बच्चन ने बांधे अभिषेक बच्चन की तारीफों के पुल, बोले- आप पर गर्व है बेटा अमिताभ बच्चन

    करिश्मा कपूर

    करिश्मा कपूर की 'ब्राउन' बनी बर्लिन फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बर्लिन फिल्म फेस्टिवल
    जल्द 'नच बलिए 10' लेकर आ रहे सलमान खान, जज बनेंगी करिश्मा कपूर सलमान खान
    भाग्यश्री से लेकर नीतू तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी सेलिब्रिटी गॉसिप
    हेलेन के साथ अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने को तैयार करिश्मा बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023