Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी
मनोरंजन

दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी

दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी
लेखन आकांक्षा शर्मा
Aug 05, 2022, 12:47 pm 3 मिनट में पढ़ें
दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी
दिनेश विजान की फिल्म में दिखेंगे कृति सैनन और शाहिद कपूर

दिनेश विजान 'स्त्री', 'रूही', 'भेड़िया' जैसी फिल्मों से सुपरनैचुरल यूनिवर्स बनाने में व्यस्त हैं। वहीं अब उनकी फिल्मों में एक नए तत्व की एंट्री होने जा रही है। अपनी अगली फिल्म वह रोबोट पर बनाने जा रहे हैं। दिनेश की यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होगी। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सैनन मुख्य किरदार निभाएंगे। शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिल्म के बारे में कुछ अन्य जानकारी भी सामने आई है।

फिल्म
संस्कृति, रोबोट और रोमांस पर होगी कॉमेडी

पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म भारतीय संस्कृति के पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "यह रोबोट पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में भारतीय संस्कृति को आधार बनाया गया है। यह एक इंसान और रोबोट के बीच प्रेम कहानी है। हॉलीवुड में इस विषय पर काफी कंटेंट बनाया गया है, लेकिन भारतीय सिनेमा में यह इतना आम नहीं है। फिल्म में कृति सैनन रोबोट के किरदार में नजर आएंगी।"

अन्य फिल्में
चर्चा में हैं दिनेश की ये फिल्में

दिनेश की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने एक और हॉरर फिल्म 'रूही' बनाई थी। दिनेश की फिल्म 'भेड़िया' नवंबर में सिनेमाघरों में आएगी। यह भी एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनन नजर आएंगे। वह निठारी हत्याकांड पर भी फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह विक्की कौशल के साथ भी एक फिल्म बना रहे हैं।

आगामी फिल्में
इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहिद और कृति

शाहिद कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की वेब सीरीज में भी वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इसका प्रसारण अमजेन प्राइम वीडियो पर होगा। इसके अलावा वह शशांक खेतान की फिल्म 'योद्धा' में भी मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। शाहिद की 'बुल' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कृति सैनन की बात करें तो वह कार्तिक आर्यन के साथ 'शहजादा' में दिखेंगी। वह ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में भी नजर आएंगी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

2010 में आई फिल्म 'रोबोट' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद फिल्म के सीक्वल '2.0' में अक्षय कुमार ने काम किया था। यह फिल्म 2018 में आई थी।

प्रयोग
रोमांस से हटकर नए विषय एक्सप्लोर कर रहे हैं निर्माता

फिल्म निर्माता इन दिनों खास रोमांटिक, कॉमेडी या हॉरर फिल्मों से हटकर नए-नए विषय एक्सप्लोर कर रहे हैं। 'स्त्री' और 'भूल भुलैया' जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों को खूब दर्शक मिले। 'अतरंगी रे' और 'जजमेंटल है क्या' जैसी फिल्मों में मानसिक रोग को रोमांस और कॉमेडी में पिरोकर परोसा गया। हाल ही में कृति सैनन सरोगेसी पर आधारित फिल्म 'मिमी' में नजर आई थीं। वहीं, सेफ सेक्स और समलैंगिकता जैसे मुद्दों को भी कॉमेडी के साथ पर्दे पर दिखाया गया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
आकांक्षा  शर्मा
आकांक्षा शर्मा
Mail
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मीडिया स्टडीज में ग्रैजुएशन और फिर भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। इन 6 सालों में कई संस्थानों में फीचर राइटर के तौर पर काम किया। फिलहाल न्यूजबाइट्स के साथ सफर जारी है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
शाहिद कपूर
कृति सैनन
आगामी फिल्में
दिनेश विजान
ताज़ा खबरें
भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देगी आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक, 6 सितंबर को होगी लॉन्च
भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देगी आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक, 6 सितंबर को होगी लॉन्च ऑटो
बेंगलुरू: संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, दर्ज कराई गुमशुदगी
बेंगलुरू: संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, दर्ज कराई गुमशुदगी देश
व्हाट्सऐप पर रिकवर कर पाएंगे पहले डिलीट हुए मेसेज, मिलेगा 'अनडू' विकल्प
व्हाट्सऐप पर रिकवर कर पाएंगे पहले डिलीट हुए मेसेज, मिलेगा 'अनडू' विकल्प टेक्नोलॉजी
पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार, जल्द होगी लॉन्च
पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार, जल्द होगी लॉन्च ऑटो
बेंगलुरू-हैदराबाद के बीच बनेगा नया हाई-स्पीड रेलवे ट्रैक, 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर
बेंगलुरू-हैदराबाद के बीच बनेगा नया हाई-स्पीड रेलवे ट्रैक, 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर देश
बॉलीवुड समाचार
क्या फिर से लव स्टोरी का निर्देशन करने वाले हैं इम्तियाज अली?
क्या फिर से लव स्टोरी का निर्देशन करने वाले हैं इम्तियाज अली? मनोरंजन
'मिसेज फलानी' में नौ भूमिकाएं निभाएंगी स्वरा भास्कर, शेयर किया पोस्टर
'मिसेज फलानी' में नौ भूमिकाएं निभाएंगी स्वरा भास्कर, शेयर किया पोस्टर मनोरंजन
क्या 'रॉकेट्री' के चलते माधवन को बेचना पड़ा अपना घर? जानिए सच्चाई
क्या 'रॉकेट्री' के चलते माधवन को बेचना पड़ा अपना घर? जानिए सच्चाई मनोरंजन
टाइगर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने शेयर किया सीक्रेट पोस्ट
टाइगर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने शेयर किया सीक्रेट पोस्ट मनोरंजन
बॉयकॉट ट्रेंड पर बोले अर्जुन कपूर- अब ज्यादा हो गया, बॉलीवुड ने बहुत कीचड़ सह लिया
बॉयकॉट ट्रेंड पर बोले अर्जुन कपूर- अब ज्यादा हो गया, बॉलीवुड ने बहुत कीचड़ सह लिया मनोरंजन
और खबरें
शाहिद कपूर
दीपिका से शाहिद तक, इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था करियर
दीपिका से शाहिद तक, इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था करियर मनोरंजन
सीधे वूट सेलेक्ट पर रिलीज हो सकती है शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी'
सीधे वूट सेलेक्ट पर रिलीज हो सकती है शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' मनोरंजन
नशे की लत और इसके कारोबार पर बनी बॉलीवुड की पांच फिल्में
नशे की लत और इसके कारोबार पर बनी बॉलीवुड की पांच फिल्में मनोरंजन
दिनेश विजान की रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर
दिनेश विजान की रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर मनोरंजन
असल जिंदगी में पार्टनर के लिए इन सितारों ने किए अनोखे काम
असल जिंदगी में पार्टनर के लिए इन सितारों ने किए अनोखे काम मनोरंजन
और खबरें
कृति सैनन
कार्तिक-कियारा की फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का नाम बदलकर रखा गया 'सत्यप्रेम की कथा'
कार्तिक-कियारा की फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का नाम बदलकर रखा गया 'सत्यप्रेम की कथा' मनोरंजन
'आदिपुरुष' से 'शहजादा' तक, ये हैं कृति सैनन की आने वाली फिल्में
'आदिपुरुष' से 'शहजादा' तक, ये हैं कृति सैनन की आने वाली फिल्में मनोरंजन
भंसाली की 'हीरा मंडी' में हुई दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की एंट्री
भंसाली की 'हीरा मंडी' में हुई दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की एंट्री मनोरंजन
'आदिपुरुष' के लिए प्रभास ने फीस में किया इजाफा, 25 फीसदी बढ़ा फिल्म का बजट
'आदिपुरुष' के लिए प्रभास ने फीस में किया इजाफा, 25 फीसदी बढ़ा फिल्म का बजट मनोरंजन
भंसाली की फिल्म में रोमांस करते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन
भंसाली की फिल्म में रोमांस करते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर और कृति सैनन मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
क्या फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल पर चल रहा है काम- रिपोर्ट
क्या फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल पर चल रहा है काम- रिपोर्ट मनोरंजन
'आदिपुरुष' से 'विक्रम वेधा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे सैफ अली खान
'आदिपुरुष' से 'विक्रम वेधा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे सैफ अली खान मनोरंजन
जॉन अब्राहम ने नई फिल्म 'तारिक' का किया ऐलान, अगले स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज
जॉन अब्राहम ने नई फिल्म 'तारिक' का किया ऐलान, अगले स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज मनोरंजन
'जॉली LLB 3' में फिर नजर आ सकते हैं अभिनेता अक्षय कुमार
'जॉली LLB 3' में फिर नजर आ सकते हैं अभिनेता अक्षय कुमार मनोरंजन
'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से 'गैसलाइट' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी सारा अली खान
'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से 'गैसलाइट' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी सारा अली खान मनोरंजन
और खबरें
दिनेश विजान
दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार मनोरंजन
निठारी किलिंग पर आधारित दिनेश विजान की फिल्म में दिखेंगे विक्रांत मैसी
निठारी किलिंग पर आधारित दिनेश विजान की फिल्म में दिखेंगे विक्रांत मैसी मनोरंजन
दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती हैं वामिका गब्बी
दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती हैं वामिका गब्बी मनोरंजन
दिनेश विजान की फिल्म में कार्तिक और साउथ की इस अभिनेत्री की बन सकती है जोड़ी
दिनेश विजान की फिल्म में कार्तिक और साउथ की इस अभिनेत्री की बन सकती है जोड़ी मनोरंजन
दिनेश विजान की वेब सीरीज 'यारी दोस्ती' में तमन्ना भाटिया और आशिम गुलाटी आएंगे नजर
दिनेश विजान की वेब सीरीज 'यारी दोस्ती' में तमन्ना भाटिया और आशिम गुलाटी आएंगे नजर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022