LOADING...
'धुरंधर 2' की धुंआधार कमाई जारी, पार किया 1,400 करोड़ रुपये का आंकड़ा
'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर 2' की धुंआधार कमाई जारी, पार किया 1,400 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Apr 01, 2026
10:50 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' हर दिन ऊंची उड़ान भर रही है। जहां घरेलू स्तर पर आंकड़ों की स्थिति ऊपर-नीचे देखने को मिल रही है, तो वहीं दुनियाभर में इसने 1,400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म को टक्कर देने के लिए पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर उतरी, लेकिन इसे 'धुरंधर 2' के आगे घुटने टेकने पड़ गए। चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने रिलीज के 13वें दिन कितनी कमाई की।

कलेक्शन

घरेलू स्तर पर 'धुरंधर 2' की कमाई में फिर आया उछाल

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 12वें दिन, यानी सोमवार को 25.30 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन अगले दिन आंकड़ों में फिर उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद घरेलू स्तर पर कुल कारोबार 899.92 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। फिल्म का अगला लक्ष्य 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बनाना है। बता दें, 'धुरंधर 2' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

गिरावट

'उस्ताद भगत सिंह' के कारोबार में गिरावट जारी

'धुरंधर 2' के साथ में, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी 19 मार्च को रिलीज हुई थी। पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये से शुरुआत करने के बाद इसे लगातार गिरावट का मुंह देखना पड़ा रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन, यानी मंगलवार को सिर्फ 35 लाख रुपये का कारोबार किया है जो 12वें दिन के बराबर ही है। इसके बाद फिल्म का कुल कारोबार अब तक 70.64 करोड़ रुपये हो पाया है।

Advertisement