बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की कमाई जारी, जानिए कहां तक पहुंचा कारोबार
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे कर चुकी है। इसकी कमाई लगातार जारी है, लेकिन आंकड़ों में गिरावट के संकेत मिलने लगे हैं। इससे साफ है कि फिल्म को अब वीकेंड के सहारे की जरूरत है। दरअसल, छुट्टी वाले दिन फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद रहती है। आइए जानते हैं कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर 2' ने घरेलू और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया है।
कलेक्शन
'धुरंधर 2' के कलेक्शन में गिरावट आई
'धुरंधर 2' रिलीज के बाद से शानदार कारोबार करती आ रही है, लेकिन 15वें दिन आंकड़ों में गिरावट देखी गई। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने देशभर के सिनेमाघरों से 17.80 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। इससे पहले, 14वें दिन इसने 20.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 13वें दिन कमाई 27.25 करोड़ रुपये थी। पिछले दिनों के मुकाबले कमाई में गिरावट स्पष्ट है, बावजूद इसके नेट कलेक्शन 937.32 करोड़ रुपये हो गया है।
लक्ष्य
दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने का लक्ष्य
'धुरंधर 2' अपनी कहानी और दमदार एक्शन के बलबूते दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। यह सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर के सिनेमाघराें में अपना दबदबा बनाए हुए है। तभी तो इसने शानदार कमाई करते हुए 15 दिनों में कुल 1492.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसका लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये को पार करना है। उम्मीद है कि यह करिश्मा आगामी वीकेंड तक हो जाएगा। फिल्म में संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे भी हैं।