Page Loader
...तो क्या लव रंजन की फिल्म में रणबीर संग नहीं दिखेंगी दीपिका? अभिनेत्री ने दिया इशारा

...तो क्या लव रंजन की फिल्म में रणबीर संग नहीं दिखेंगी दीपिका? अभिनेत्री ने दिया इशारा

Aug 07, 2019
08:10 am

क्या है खबर?

लव रंजन के घर के बाहर हाल ही में दीपिका पादुकोण स्पॉट हुईं। इसके बाद कयास लगाए गए कि शायद यह मीटिंग फिल्म को लेकर थी। जैसे ही यह खबर वायरल हुई दीपिका के फैन्स ने ट्विटर पर #NotMyDeepika को ट्रेंड किया कि और अभिनेत्री से मांग कि की वह इस फिल्म को ना करें। दरअसल, लव पर #MeToo मूवमेंट के दौरान एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। हालांकि, मामले को आगे बढ़ाया नहीं गया था।

बयान

यौन उत्पीड़न के आरोपी के साथ काम नहीं करेंगी दीपिका

वहीं, हाल ही में दीपिका ने वोग को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका से पूछा गया कि क्या वह ऐसे किसी इंसान के साथ काम करेंगी जिस पर यौन उत्पीड़न का कभी आरोप लगा हो। इस पर दीपिका ने कहा, "नहीं! मैं नहीं।" यकीनन यह दीपिका के फैन्स के लिए राहत भरी खबरो होगी जो उनके लव के साथ काम करने की अटकलों पर रिएक्शन चाहते थे।

कयास

लव रंजन के घर स्पॉ़ट हुए थे रणबीर-दीपिका

जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका के साथ लव के घर के बाहर रणबीर कपूर भी स्पॉट हुए थे। दरअसल, लव ने कुछ समय पहले 'सोनू की टीटू की स्वीटी' की फॉलो अप फिल्म अनाउंस की थी। कहा गया था कि फिल्म में रणबीर और अजय देवगन नजर आएंगे। मीटिंग के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इसी फिल्म में अजय और रणबीर के साथ दीपिका नजर आएंगी।

कंट्रोवर्सी

एक वीडियो के कारण कंट्रोवर्सी का शिकार भी हुईं थीं दीपिका

वहीं, हाल ही में करण की पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद दीपिका कंट्रोवर्सी का शिकार हुईं थीं। इस पार्टी में दीपिका के साथ रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई सितारें पहुंचे थे। वीडियो पर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर कहा था कि इस वीडियो में सभी सेलीब्रिटीज नशे में धुत हैं। विधायक ने सेलीब्रिटीज से डोप टेस्ट तक की मांग की थी। इस पर दीपिका ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ट्विटर पोस्ट

विधायक का ट्वीट

प्रोजेक्ट्स

इन फिल्मों में आएंगी नजर!

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका, 'छपाक' की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज़ होगी। इसके अलावा, दीपिका '83' में भी काम कर रही हैं। इसमें दीपिका, कपिल देव की पत्नी के किरदार में होंगी। इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि दीपिका, ऋतिक रोशन के साथ 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में दिखाई देंगी। दीपिका के 'रामायण' में सीता का रोल निभाने को लेकर भी चर्चाएं हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

'छपाक' के फर्स्ट लुक में दीपिका