LOADING...
दीपिका पादुकोण ने बताया, शादी के बाद रणवीर के साथ किस तरह सेलीब्रेट करेंगी पहली दीवाली

दीपिका पादुकोण ने बताया, शादी के बाद रणवीर के साथ किस तरह सेलीब्रेट करेंगी पहली दीवाली

Oct 12, 2019
03:20 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। अब शादी के बाद दीपिका कि यह पहली दीवाली होगी। दीपिका त्योहारों को शानदार तरीके से सेलीब्रेट करने में यकीन करती हैं। हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया इस बार की दीवाली को सेलीब्रेट करने के अभिनेत्री के अपने पति रणवीर के साथ क्या खास प्लांस हैं। आइए जानें।

प्लान

दीवाली में बस फैमिली के साथ बिताएंगे वक्त- दीपिका

द प्रिंट को अपने और रणवीर के दीवाली सेलीब्रेशन के प्लांस के बारे में बताते हुए दीपिका ने कहा, "फैमिली टाइम, हमारे लिए पेरेंट्स और बहनों के साथ वक्त बिताना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।" दीपिका ने आगे बताया, "हमारा रूल है कि हम उस दिन काम नहीं कर रहे होंगे और ना ही उस दिन हम ज्यादा सोशलाइज़ (बाहरी लोगों से मिलना-जुलना) होंगे। यह बस एक फैमिली टाइम होगा।"

खुलासा

फैमिली इवेंट के लिए दीपिका ने तैयार किया है रणवीर के लिए खास ड्रेसकोड

दीपिका ने यह भी बताया कि उन्होंने फैमिली इवेंट्स के लिए रणवीर के लिए एक खास ड्रेसकोड तैयार किया हुआ है। अभिनेत्री ने बताया, "जब वह (रणवीर) मेरे माता-पिता के साथ होते हैं तो उनका अलग लुक होता है।" दीपिका ने आगे बताया, "अगर वह एक विशेष फैमिली इवेंट है तो उसके लिए पादुकोण फैमिली वार्डरोब होता है जोकि काली पैंट, ब्लू जीन्स, सफेद शर्ट या राउंड नेक टी-शर्ट है।"

बयान

रणवीर का एक सेंसेटिव साइड लोगों को कम दिखता है- दीपिका

इस दौरान दीपिका ने रणवीर के हायपर-एक्टिव अवतार के बारे में भी बात की। दीपिका ने कहा कि रणवीर का एक बेहद शांत, संवेदनशील और इंटेलीजेंट साइड भी है जो लोगों को कम ही दिखता है।

करियर

अभी करियर पर है ज्यादा फोकस- दीपिका

वहीं, इसके पहले दीपिका ने एक इंटरव्यू में मां बनने के सवाल पर जवाब दिया था दीपिका ने कहा था यह अभी जल्दी नहीं होने वाला है। दीपिका ने इस पर कहा था, "क्या हम बच्चे करना चाहते हैं। बेशक, हम दोनों को बच्चे पसंद हैं। लेकिन हम अभी बच्चे नहीं चाहते हैं, बिल्कुल भी नहीं।" दीपिका ने कहा था कि अभी वे अपने करियर पर बहुत ज्यादा फोकस कर रहे हैं और इस समय बच्चे करना सही नहीं होगा।

वर्क फ्रंट

इन फिल्मों का हिस्सा हैं दीपिका

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की आने वाली फिल्म 'छपाक' है। यह फिल्म देश में फैली हुई एसिड अटैक की समस्या को देश की सबसे बड़ी रोल मॉडल लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी के ज़रिए बताएगी। फिल्म को मेघना गुलज़ार डायरेक्ट कर रही हैं। 'छपाक' अगले साल 10 जनवरी को रिलीज़ होगी। इसके अलावा दीपिका, रणवीर के साथ '83' में भी नज़र आएंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज़ होगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

'छपाक' के फर्स्ट लुक में दीपिका