NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण ने MAMI के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बताई वजह
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण ने MAMI के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बताई वजह

    दीपिका पादुकोण ने MAMI के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बताई वजह

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 12, 2021
    04:50 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब मुंबई अकादमी ऑफ मूविंग इमेज(MAMI) का हिस्सा नहीं होंगी। वह पिछले 2 साल से MAMI की अध्यक्ष थीं और अब उन्होंने इससे अलग होने का फैसला किया है।

    सोशल मीडिया पर MAMI के अध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान करने के साथ-साथ दीपिका ने यह भी जानकारी दी है कि ट्रस्ट से उनके अलग होने का कारण क्या है।

    आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा।

    नियुक्ति

    2019 में MAMI की अध्यक्ष बनी थीं दीपिका

    MAMI की अध्यक्ष के तौर पर दीपिका ने निर्माता-निर्देशक और आमिर खान की पत्नी किरण राव की जगह ली थी। किरण 4 साल तक इस ट्रस्ट से जुड़ी रही थीं।

    दीपिका 2019 में अध्यक्ष बनी थीं। रणवीर सिंह से शादी करने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी।

    दीपिका ने अपनी नियुक्ति के समय कहा था कि यह उनके लिए बड़े सम्मान की बात है और वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।

    कारण

    व्यस्तता की वजह से दीपिका ने लिया यह फैसला

    दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'MAMI के बोर्ड का हिस्सा रहना मेरे अनुभव को समृद्ध करने वाला रहा है। एक कलाकार के रूप में यह दुनियाभर से सिनेमा और प्रतिभा को एक साथ मुंबई लाने का एक मंच था।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'अपने वर्तमान कामों की व्यस्तता के चलते मैं MAMI पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ हूं। उम्मीद है कि यह पद किसी बेहतर हाथों में जाएगा और मेरा रिश्ता इस ट्रस्ट के साथ जिंदगी भर रहेगा।'

    जानकारी

    जानिए मुंबई अकादमी ऑफ मूविंग इमेज(MAMI) के बारे में

    MAMI एक सार्वजनिक ट्रस्ट है, जो मुंबई में हर साल अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन करता है। 1998 में इसकी स्थापना हुई थी। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते MAMI मुंबई फिल्म महोत्सव को स्थगित कर दिया गया था।

    वर्तमान में जया बच्चन, एक्टर-डायरेक्टर अमोल पालेकर, शबाना आजमी, प्रोड्यूसर अमित खन्ना, फरहान अख्तर और फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा इस महोत्सव का हिस्सा हैं।

    दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा व उनके बेटे करण चोपड़ा भी MAMI के ट्रस्टी रह चुके हैं।

    वर्कफ्रंट

    दीपिका की ये फिल्में हैं कतार में

    काम के मोर्च पर बात करें तो दीपिका निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में पति रणवीर सिंह के साथ एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखेंगी।

    'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म '83' का हिस्सा हैं। वह निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म में भी काम कर रही हैं।

    दीपिका, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' और शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    दीपिका पादुकोण

    करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने गोवा में फैलाई गंदगी, जारी हुआ नोटिस करण जौहर
    अगले साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है शाहरुख खान की 'पठान' बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामला: लापता हैं दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश, NCB नहीं कर पा रही संपर्क बॉलीवुड समाचार
    दीपिका की मैनेजर करिश्मा को गिरफ्तारी से राहत, कल होगी NCB के सामने पेशी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025