अंतरराष्ट्रीय लक्जरी ब्रांड चोपार्ड की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
क्या है खबर?
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दीपिका ने अपने जबरदस्त अभिनय और अंदाज से दुनियाभर में अपनी फैन-फॉलोइिंग बनाई है।
वह बॉलीवुड में मौजूदा दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि दीपिका अंतरराष्ट्रीय लक्जरी ब्रांड चोपार्ड की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं।
इसके साथ ही दीपिका के साथ एक और बड़े ब्रांड का नाम जुड़ गया है।
बयान
ईमानदारी और सहानुभूतिू का जीवन जीकर खुश हूं- दीपिका
दीपिका ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अंतरराष्ट्रीय लक्जरी ब्रांड चोपार्ड की घड़ी पहनी हुई दिख रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोपार्ड ब्रांड के इस घड़ी की कीमत 18 लाख रुपये है। शेयर किए गए फोटो में दीपिका सेफद रंग की लिबाज में काफी अच्छी लग रही हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं ईमानदारी, उद्देश्य और सहानुभूतिू का जीवन जीकर काफी खुश हूं।'
जानकारी
स्विट्जरलैंड का लोकप्रिय ब्रांड है चोपार्ड
चोपार्ड स्विट्जरलैंड का लोकप्रिय लक्जरी ब्रांड है। यह ब्रांड लक्जरी घड़ियों, आभूषणों और अन्य सामान के लिए जाना जाता है। दीपिका रिहाना और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी हॉलीवुड हस्तियों की सूची में शामिल हो गई हैं, जो चोपार्ड की ब्रांड एंबेसडर हैं।
जानकारी
दीपिका ने हाल में की थी अपनी वेबसाइट लॉन्च
दीपिका ने हाल ही में www.deepikapadukone.com नामक खुद की वेबसाइट लॉन्च की है। दीपिका ने कहा था कि उनकी वेबसाइट पर उनके प्रोजेक्ट और सामाजिक कार्यों से संबंधित गतिविधियों को शेयर किया जाएगा।
दीपिका का कोई भी फैंस उनके पुराने कपड़े, जूते और उनकी इस्तेमाल की हुई वस्तुएं उनके वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद सकता है।
इसके अलावा उन्होंने वेबसाइट में 'लिव लव लाफ' फाउंडेशन का जिक्र किया है। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल करना है।
वर्कफ्रंट
इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका
फिल्म '83' में दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमा देव की भूमिका में दिखेंगी। उनके पति रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।
शाहरुख की फिल्म 'पठान' में दीपिका अहम किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा वह मधु मंटेना की फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
दीपिका शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वह अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' की हिन्दी रीमेक में भी दिखेंगी।