NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पहली बार साथ काम करेेंगे ऋतिक और दीपिका, इस फिल्म में आएंगे नजर!
    पहली बार साथ काम करेेंगे ऋतिक और दीपिका, इस फिल्म में आएंगे नजर!
    मनोरंजन

    पहली बार साथ काम करेेंगे ऋतिक और दीपिका, इस फिल्म में आएंगे नजर!

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    July 10, 2019 | 02:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पहली बार साथ काम करेेंगे ऋतिक और दीपिका, इस फिल्म में आएंगे नजर!

    जब से फराह खान और रोहित शेट्टी ने एक साथ फिल्म बनाने की घोषणा की थी, तब से लोगों में ये जानने की उत्सुकता थी कि इसमें लीड रोल में कौन से सितारें नजर आएंगे। लीड स्टार्स को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आईं, लेकिन महज अफवाह साबित हुईं। कुछ दिन पहले रिपोर्ट आई थी की 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में ऋतिक रोशन लीड रोल में दिखेंगे। अब इसमें हीरोइन को लेकर भी जानकारी आई है।

    'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में ऋतिक के साथ होंगी दीपिका

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फराह द्वारा निर्देशित की जाने वाली 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। जानकारी दे दें कि फिल्म रोहित शेट्टी के बैनर तले बनेगी।

    दीपिका ने फिल्म के लिए दी सहमति- सोर्स

    पिंकविला के सोर्स के मुताबिक, रोहित और फराह दोनों दीपिका के नाम पर सहमत थे। सोर्स के मुताबिक, "फराह और रोहित दोनों ही फिल्म में दीपिका को चाहते थे, इसलिए क्योंकि दीपिका रोल के लिए फिट हैं। जब दीपिका ने डेब्यू किया था तो सभी को लगा था कि दीपिका और हेमा मालिनी में खूबसूरती के मामले में भी काफी समानता है। ऐसे में जब फराह ने दीपिका को कहानी सुनाई तो अभिनेत्री ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी।"

    फराह और रोहित के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं दीपिका

    मालूम हो कि दीपिका इससे पहले रोहित और फराह दोनों के साथ काम कर चुकी हैं। दीपिका ने रोहित के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, दीपिका ने बॉलीवुड में फराह की 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था। फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरुख खान थे। इसके अलावा दीपिका फराह के साथ 'हैप्पी न्यू ईयर' में भी काम कर चुकी हैं।

    पहली बार साथ दिखाई देंगे दीपिका-ऋतिक

    वहीं, इस फिल्म के जरिए पहली बार दीपिका और ऋतिक बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। इन दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखना वाकई दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। दोनों की जोड़ी यकीनन दर्शकों को पसंद आएगी।

    1982 में आई थी 'सत्ते पे सत्ता'

    वहीं, 'सत्ते पे सत्ता' की बात करें तो यह फिल्म साल 1982 में आई थी। फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म को राज एन सिप्पी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्च्न, हेमा मालिनी, अमजद खान, मैक मोहन, शक्ति कपूर सहित कई सितारें नजर आए थे। फिल्म की कहानी सात भाइयों पर आधारित थी। इसका रीमेक कन्नड़ में बन चुका है। अब देखना ये होगा कि इसका रीमेक दर्शकों को कितना भाता है।

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे ऋतिक और दीपिका

    दीपिका के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी आनेवाली फिल्म 'छपाक' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा दीपिका '83' में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, ऋतिक की आने वाली फिल्म 'सुपर 30' है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज़ होगी। फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    ऋतिक रोशन

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका सहित बॉलीवुड की इन अदाकाराओं ने साउथ की फिल्मों से शुरू किया था करियर तब्बू
    जन्मदिन पर हूबहू कपिल देव बनकर आए रणवीर सिंह, '83' का फर्स्‍ट लुक आउट बॉलीवुड समाचार
    वर्ल्ड कप में भारत की जीत को लेकर आश्वस्त बॉलीवुड, विक्टरी पर फिल्म बनाने की तैयारी भारत की खबरें
    'नच बलिए 9' को सलमान करेंगे होस्ट, दीपिका-रणवीर होंगे शो के पहले गेस्ट! बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    पत्रकारों ने किया कंगना को बायकॉट करने का फैसला, जानें क्या है मामला मनोरंजन
    'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम कपूर का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक में पहचानना मुश्किल मनोरंजन
    अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' की यात्रा शुरू, रिलीज़ हुआ दमदार टीज़र अक्षय कुमार
    कंगना के आरोपों सहित बहन सुनैना के मुस्लिम बॉयफ्रेंड पर ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा ये मनोरंजन

    मनोरंजन

    भूतिया फिल्म 'एनाबेल कम्स होम' देखने के दौरान सिनेमाघर में दर्शक की मौत हॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं भारतीय राज कॉमिक्स के सबसे चर्चित कैरेक्टर कौन हैं? स्पाइडर मैन
    पांच फेमस सेलीब्रिटीज जिन्होंने कपिल के शो में आने से कर दिया था मना क्रिकेट समाचार
    क्या 'दोस्ताना 2' में भाई-बहन का रोल निभाएंगे कार्तिक और जाह्नवी? सारा अली खान

    ऋतिक रोशन

    पूर्व पत्नी सुजैन को लेकर बोले ऋतिक रोशन, प्यार कभी नफरत में नहीं बदल सकता बॉलीवुड समाचार
    धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेता ऋतिक रोशन पर हैदराबाद पुलिस ने दर्ज किया केस बॉलीवुड समाचार
    कंगना और राजकुमार का पागलपन है मजेदार, देखें 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    सामने आया सुनैना का मुस्लिम बॉयफ्रेंड, राकेश रोशन के 'आतंकवादी' वाले कमेंट पर दिया करारा जवाब बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023