NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'दंगल' में आमिर खान की बेटी बनीं सुहानी भटनागर का 19 की उम्र में निधन
    अगली खबर
    'दंगल' में आमिर खान की बेटी बनीं सुहानी भटनागर का 19 की उम्र में निधन
    'दंगल गर्ल' सुहानी भटनागर का निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bhatnagarsuhani)

    'दंगल' में आमिर खान की बेटी बनीं सुहानी भटनागर का 19 की उम्र में निधन

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 17, 2024
    01:43 pm

    क्या है खबर?

    आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट की भूमिका निभाने वालीं सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। महज 19 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

    उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशंसक उन्हें 'दंगल गर्ल' के नाम से जानते थे।

    उनके अचानक चले जाने से सोशल मीडिया पर लोगों को हैरानी हो रही है।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    निधन का कारण

    शरीर में भर गया था पानी

    सुहानी की उम्र बेहद कम थी। उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए कदम रखा ही था कि उनकी मौत की खबर ने सबकाे हैरत में डाल दिया है।

    इस खबर से उनके चाहने वाले दुखी हैं। वे 'दंगल' गर्ल की पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके निधन से वे सकते में हैं।

    फरीदाबाद की रहने वाली सुहानी के निधन की वजह पूरे शरीर में पानी भरना बताया जा रहा है।

    रिपोर्ट

    दुर्घटना का शिकार हो गई थीं सुहानी

    दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।

    इलाज में जो दवाएं सुहानी ने लीं, उनसे उन्हें ऐसे दुष्प्रभाव हुए कि धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। सुहानी काफी दिनों से दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती थीं।

    सुहानी ने 'दंगल' के जरिए ही बॉलीवुड में कदम रखा था और इस फिल्म में अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी थी।

    फैसला

    सुहानी ने लिया था अभिनय से ब्रेक

    सुहानी कई टीवी विज्ञापनों में भी काम कर चुकी थीं। दंगल' में जूनियर बबीता का किरदार निभाकर वह खूब लोकप्रिय हो गई थीं।

    इसके बाद सुहानी को यूं तो कई फिल्में मिल जातीं, लेकिन उन्होंने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया था।

    सुहानी पहले पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। कई इंटरव्यू में सुहानी कह चुकी थीं कि पढ़ाई के बाद वह फिर से सिनेमा में वापसी करेंगी, लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई।

    सक्रियता

    2021 से इंस्टाग्राम पर सक्रिय नहीं थीं सुहानी

    सुहानी 25 नवंबर, 2021 के बाद से इंस्टाग्राम पर सक्रिय नहीं रहीं। हालांकि, इससे पहले वह अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं। सुहानी का लुक देख लोग हैरान थे। वह पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई थीं।

    फिलहाल, सुहानी भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन 'दंगल' में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।

    दंगल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दंगल फिल्म
    सेलिब्रिटी की मौत
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    ज्योति मल्होत्रा के बाद उत्तर प्रदेश का व्यापारी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप उत्तर प्रदेश
    भीषण गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  गर्मी की लहर
    'तन्वी द ग्रेट' ने कान्स 2025 में लूटी वाहवाही, अनुपम खेर ने किया रिलीज तारीख का ऐलान अनुपम खेर
    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद

    दंगल फिल्म

    अपने पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं रेसलर बबीता फोगाट हरियाणा
    जायरा वसीम ने टिड्डियों को बताया अल्लाह का कहर, ट्रोलिंग पर डिलीट किए सोशल मीडिया अकाउंट बॉलीवुड समाचार
    'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में आएंगी नजर मुंबई
    क्या आप जानते हैं? शाहरुख की डिनर पार्टी में अपना खाना लेकर गए थे आमिर सेलिब्रिटी गॉसिप

    सेलिब्रिटी की मौत

    दिग्गज अभिनेता रविंद्र महाजनी का निधन, किराए के फ्लैट में मिला शव बॉलीवुड समाचार
    मराठी अभिनेता जयंत सावरकर का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस  मराठी सिनेमा
    पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, 64 साल की उम्र में ली आखिरी सांस  पंजाब
    प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस प्रकाश झा

    बॉलीवुड समाचार

    इमरान हाशमी ने साउथ फिल्म निर्माताओं को बताया अनुशासित, बोले- बॉलीवुड को सीखने की जरूरत इमरान हाशमी
    अक्षय कुमार 'भूल भुलैया 3' का हिस्सा नहीं होंगे, अनीस बज्मी ने किया ऐलान अक्षय कुमार
    बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नहीं करना चाहती काम, जानिए कारण  बिपाशा बसु
    अक्षय कुमार की फिल्म का हुआ नामकरण, 'सरफिरा' बन नजर आएंगे अभिनेता अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025