दलेर मेहंदी पर क्यों भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल? अब सामने आई गुस्से की वजह
क्या है खबर?
टिहरी में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या के दौरान मंच पर अपने व्यवहार को लेकर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी चर्चा में आ गए। इस दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें फटकार लगाई थी। अब मंत्री उनियाल ने खुलासा किया है कि कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए दलेर को 35 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।
बातचीत
उनियाल ने तोड़ी चुप्पी
उनियाल ने कहा, "वह एक बड़े कलाकार हैं। वह मंच पर बेसुध लग रहे थे और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इसके अलावा, वह अपने गानों पर सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि वह एक बड़े कलाकार हैं और उन्हें अपनी कला के साथ न्याय करना चाहिए। उन्हें परफॉर्म करने के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन वह गा भी नहीं रहे थे। इसलिए, मैंने अपनी नाराजगी जताई।"
मामला
क्या था पूरा मामला?
बता दें कार्यक्रम के दौरान दलेर स्टेज पर थे, तभी उनियाल ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और मंच पर उनकी अजीब हालत को लेकर उन्हें फटकार लगाई।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया गया कि गायक ने शराब पी रखी थी और वह ठीक से गा भी नहीं पा रहे थे, लेकिन इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा
— Bhupi Panwar (@askbhupi) October 19, 2026
उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को भजन गाने के लिए बुलाया गया था। जहां मौजूद मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, बोल तो पा नहीं रहे गाना क्या गाओगे!
आखिर क्यों नहीं बोल पा रहे थे दिलेर… pic.twitter.com/lAZ8G0B7hT