विनता नंदा रेप केस: आलोक नाथ की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला 26 दिसंबर को
क्या है खबर?
दुनियाभर में #MeToo के तहत कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ खुलकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
बॉलीवुड में तनुश्री दत्ता ने सबसे पहले अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए नाना पाटेकर पर आरोप लगाए थे।
इसी के तहत अभिनेता आलोक नाथ पर भी आरोप लगा था। आलोक पर विनता नंदा ने संगीन आरोप लगाए थे।
आलोक की अग्रिम जमानत पर दिंडोशी सत्र न्यायालय ने 26 दिसबंर तक मामले को सुरक्षित रख लिया है।
विनता नंदा
आलोक पर लगा है रेप का आरोप
आलोक नाथ पर #MeToo मूवमेंट के जरिए लेखिका विनता नंदा ने बलात्कार का आरोप लगाया था। उन्होंने आलोक पर कई बार उनके साथ हाथापाई करने का भी आरोप लगाया था।
21 नवंबर को पुलिस ने आलोक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
आरोपों को आलोक नाथ ने कोर्ट में चुनौती दी थी और विनता के खिलाफ मान-हानि की का केस भी दर्ज करवाया था। फिलहाल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।
ट्विटर पोस्ट
आलोक नाथ की अग्रिम जमानत पर फैसला 26 को
Mumbai: Dindoshi Sessions Court reserves order for 26 December on anticipatory bail application filed by actor Alok Nath in writer Vinta Nanda rape case. (file pics) pic.twitter.com/w7wFD6kmPU
— ANI (@ANI) December 24, 2018
फेसबुक
फेसबुक पर शेयर किया था पोस्ट
विनता नंदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए #MeToo कैंपेन का हिस्सा बनकर खुद पर हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बताई थीं।
विनता ने अपने पोस्ट में लिखा था कि एक बार वो आलोक के घर पर पार्टी में गईं थीं। रात करीब 2 बजे वो पार्टी से जानें लगीं तो उन्हें आलोक ने ड्रिंक में कुछ मिला कर पिला दिया फिर उनके साथ दुष्कर्म किया।
उस वक्त विनता आलोक के साथ एक डेली शोप 'तारा' की राइटर और प्रोड्यूसर थीं।
संध्या मृदुल
संध्या मृदुल ने भी आलोक पर लगाए थे आरोप
अभिनेत्री संध्या मृदुल ने भी आलोक नाथ पर आरोप लगाए थे।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'मैं, रीमा लागू और आलोक नाथ के साथ टेलीफिल्म की शूटिंग कर रही थी। एक दिन शूटिंग जल्दी खत्म होने पर सब डिनर पर गए। उस दिन आलोक नाथ ने ज्यादा शराब पी ली और जबरदस्ती मेरे बगल में बैठने की जिद करने लगे, मैं बिना डिनर किए ही लौट आई।'
आलोक उन्हें रोज शराब के नशे में कॉल कर परेशान करते थे।