NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सनी लियोनी के गाने 'मधुबन में राधिका' पर विवाद, पुजारियों ने किया प्रदर्शन
    अगली खबर
    सनी लियोनी के गाने 'मधुबन में राधिका' पर विवाद, पुजारियों ने किया प्रदर्शन
    सनी लियोनी के गाने 'मधुबन में राधिका' पर विवाद

    सनी लियोनी के गाने 'मधुबन में राधिका' पर विवाद, पुजारियों ने किया प्रदर्शन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 25, 2021
    07:37 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपनी अदाओं के कारण लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। हाल में कई आइटम नंबर और म्यूजिक वीडियो में उन्होंने अभिनय का तड़का लगाया है।

    अब वह अपने एक म्यूजिक वीडियो के गाने 'मधुबन में राधिका' को लेकर विवादों में घिर गई हैं। मथुरा के कुछ पुजारियों ने इस गाने के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

    उन्होंने इस गाने में सनी के नृत्य को हिन्दूओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

    रिपोर्ट

    मथुरा के पुजारियों ने की गाने पर बैन लगाने की मांग

    NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मथुरा के पुजारियों ने सनी के इस म्यूजिक वीडियो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

    उनका आरोप है कि सनी अभिनीत गाने 'मधुबन में राधिका' में अभिनेत्री ने अश्लील नृत्य किया है। इसे आपत्तिजनक बताया गया है।

    वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने कहा, "अगर सरकार अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है और उनके वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाती है, तो हम अदालत जाएंगे।"

    मांग

    सीन हटाने की मांग हुई तेज

    संत नवल गिरि ने आगे बताया कि जब तक गाने के सीन हटाए नहीं जाते और सनी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती, उन्हें भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

    अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने भी सनी के म्यूजिक वीडियो पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे बृजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला वाक्या बताया है।

    अभी तक मामले में सनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    सिंगिंग

    कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाने की दी आवाज

    सारेगामा म्यूजिक ने बुधवार को ही 'मधुबन' नाम से अपना यह म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था। इसमें सनी थिरकती हुई नजर आई हैं। ये अलग बात है कि फैंस को उनका लटका-झटका पसंद आ रहा है।

    इस गाने को कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने अपनी आवाज दी है।

    इससे पहले कनिका ने सनी के लिए सॉन्ग 'बेबी डॉल' गाया था। इस गाने ने सनी की लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए थे।

    ऑरिजनल सॉन्ग

    मोहम्मद रफी ने 'कोहिनूर' के लिए गाया था यह गाना

    यह गाना हिन्दुओं के देवता कृष्ण और राधा के बीच प्रेम के विषय पर आधारित है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी कई लोग इस गाने के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

    महान गायक मोहम्मद रफी ने 1960 में आई फिल्म 'कोहिनूर' के लिए यह गाना गाया था। ऑरिजनल गाने में दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का जलवा देखने को मिला था।

    इसमें उनके साथ अभिनेत्री मीना कुमारी नजर आई थीं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगी सनी

    सनी जल्द ही विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' और फिल्म 'हेलेन' में नजर आएंगी। वह फिल्म 'कोका कोला' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसके लिए उन्होंने भोजपुरी सीखी है।

    इस फिल्म में वह अपना बोल्ड अवतार छोड़ साड़ी पहने नजर आएंगी। सनी इन दिनों तमिल फिल्म 'वीरमादेवी' और 'शेरो' की शूटिंग कर रही हैं। मलयालम फिल्म 'रंगीला' में भी सनी अहम भूमिका में हैं।

    फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में वह डांस नंबर करती दिखेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मथुरा
    सनी लियोनी
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    बॉलीवुड समाचार

    अल्लू की 'पुष्पा' के सीक्वल का शीर्षक रखा गया 'पुष्पा: द रूल' दक्षिण भारतीय सिनेमा
    शाहरुख ने बनाया आर्यन के लिए नया प्लान, अब भारत में रहकर ही सीखेंगे फिल्ममेकिंग- रिपोर्ट शाहरुख खान
    क्या अर्सलान ने सुजैन के साथ अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल? सेलिब्रिटी गॉसिप
    दीपिका, सिद्धांत और अनन्या की फिल्म को मिला नाम, रिलीज डेट भी आई सामने करण जौहर

    मथुरा

    कांग्रेस में शामिल होने की बात खारिज कर भाजपा नेता मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी
    अलीगढ़: तांत्रिक के साथ संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी की हत्या, गंगा में डुबोया उत्तर प्रदेश
    आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें दिल्ली
    उत्तर प्रदेश के इस गाँव में करवा चौथ के दिन महिलाएँ नहीं रखती व्रत, जानें क्यों उत्तर प्रदेश

    सनी लियोनी

    बिहार की परीक्षा में टॉप करने पर अभिनेत्री सनी लियोनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा ये बॉलीवुड समाचार
    इंडस्ट्री में स्ट्रगल पर बोलीं सनी लियोनी, बॉलीवुड में 'हां मैम' में बहुत कुछ बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: सनी लिओनी के बारे में ये बातें बिलकुल नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    ब्यूटी प्रोडक्ट्स और परफ्यूम के बाद सनी लियोनी ने लॉन्च किया अपना इनरवियर ब्रांड बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    क्या सीधे OTT पर रिलीज होगी दीपिका, सिद्धांत और अनन्या की अगली फिल्म? दीपिका पादुकोण
    वरुण धवन की पत्नी नताशा करेंगी OTT डेब्यू, इस शो में आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    दीपिका ने शुरू की प्रभास अभिनीत नाग अश्विन की फिल्म की शूटिंग दीपिका पादुकोण
    इमरान का 'लुट गए' यूट्यूब पर साल का सबसे अधिक देखा जाने वाला म्यूजिक वीडियो बना यूट्यूब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025