बिग बॉस: अब्दु से लेकर डॉली बिंद्रा तक, भिन्न-भिन्न कारणों से बेघर हुए ये सदस्य
क्या है खबर?
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' धीर-धीरे ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है।
फिनाले से कुछ ही हफ्ते पहले इस घर से श्रीजिता डे का सफर समाप्त हो गया है, वहीं अब्दु रोजिक के साथ ही घर से साजिद खान की भी विदाई तय लगती है।
हालांकि, यह एलिमिनेशन कम वोटों के आधार पर नहीं बल्कि अन्य कारणों के चलते किया जा रहा है।
बता दें, इससे पहले भी कई सदस्यों को विभिन्न कारणों से बेघर किया जा चुका है।
वर्कफ्रंट
अब्दु रोजिक
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में घर के चहेते सदस्य अब्दु, अन्य कंटेस्टेंट्स से विदा होकर बाहर आते नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब्दु (टीम) ने अपने तय प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए शो से एग्जिट लेने का फैसला लिया है।
बता दें, इसके पहले भी अब्दु अपने काम के सिलसिले में कुछ दिन के लिए घर से बाहर गए थे।
जानकारी
मधुरिमा तुली
टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली, बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा थीं।
इस सीजन में उनकी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह की बड़ी लड़ाई होती थी।
एक बार लड़ाई के दौरान जब विशाल ने मधुरिमा पर पानी फेंक दिया था तब गुस्से में मधुरिमा ने फ्राइंग पैन की मदद से विशाल के पुट्ठे पर वार किया था।
उनके इस आक्रामक रवैये की वजह से उन्हें बिग बॉस के घर से निष्कासित कर दिया गया था।
इंज्यूरी
देवोलीना भट्टाचार्जी
'बिग बॉस 13' की एक और सदस्य देवोलीना भट्टाचार्जी को भी यह शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था।
दरअसल, टास्क के दौरान उनके बैक में चोट लग थी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट करने और एक छोटी सर्जरी कराने की सलाह दी थी। इसी के चलते उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा था।
बता दें, इससे पहले भी देवोलीना कम वोटों के चलते बेघर हुई थीं, लेकिन उन्हें बतौर वाइल्ड कार्ड शो में लाया गया था।
व्यवहार
अफसाना खान और प्रियंका जग्गा
'बिग बॉस 15' की सदस्य अफसाना खान ने कथित तौर पर घर के अंदर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से उन्हें भी शो छोड़ने के लिए कहा गया था। हालांकि, उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड्स के जरिए बाहर किया गया था।
वहीं 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को शो के होस्ट सलमान खान से बदतमीजी करने की वजह से घर से बाहर का रास्ता दिखाया था।
झगड़ा
डॉली बिंद्रा और कुशाल टंडन
'बिग बॉस 4' की सदस्य डॉली बिंद्रा को उनके हिंसक व्यवहार के कारण शो छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। दरअसल, शो में उनका और समीर सोनी का जबरदस्त झगड़ा हुआ था और इस कारण उन्हें बेघर कर दिया गया था।
वहीं 'बिग बॉस 7' में कुशाल टंडन और एंडी के बीच हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि कुशाल मार-पीट पर पहुंच गए थे। हिंसा करने के कारण उन्हें भी शो से बाहर कर दिया गया था।