NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का 25वें जन्मदिन से 2 दिन पहले निधन, जानिए उनके बारे में
    अगली खबर
    कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का 25वें जन्मदिन से 2 दिन पहले निधन, जानिए उनके बारे में
    मीशा अग्रवाल कौन थीं? (तस्वीर: एक्स/@zoombangla)

    कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का 25वें जन्मदिन से 2 दिन पहले निधन, जानिए उनके बारे में

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 26, 2025
    04:39 pm

    क्या है खबर?

    कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल के निधन ने उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

    मीशा का 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह 26 अप्रैल को अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन उससे ठीक 2 दिन पहले मीशा इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

    इस खबर की पुष्टि उनके परिवार ने एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए की है।

    आइए जानें कौन थीं मीशा, जिनके अचानक हुए निधन की खबर से फैंस हैरान-परेशान हैं।

    पोस्ट

    परिवार ने किया ये भावुक पोस्ट

    मीशा के निधन की जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके परिवार ने दी है।

    पोस्ट में लिखा है, 'भारी मन से हम आपको सूचित कर रहे हैं कि हमारी प्यारी मीशा अब हमारे बीच नहीं रहीं। आप सभी ने उन्हें जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए हम तहे दिल से आभारी हैं। हम इस गहरे नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया उन्हें अपनी यादों में जीवित रखें और उनके लिए प्रार्थना करें।'

    हैरान-परेशान

    प्रशंसकों को नहीं हुआ यकीन

    मीशा की मौत की खबर से प्रशंसक सदमें में आ गए हैं। शुरुआत में कई लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ और कुछ ने इसे किसी तरह का मजाक या बर्थडे प्रैंक समझा, लेकिन परिवार के पुष्टि करते ही शोक की लहर दौड़ गई।

    एक फैन ने लिखा, 'काश ये खबर झूठी हो, वह बहुत सुंदर और प्रतिभाशाली थीं। उनके परिवार के लिए दुआ करता हूं।' अन्य ने लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा। वह इतनी जिंदादिल थी। हमेशा याद रहेंगी।"

    फैन फॉलोइंग

    सोशल मीडिया पर मीशा के थे 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

    मीशा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और लोगों का मनोरंजन करने के लिए अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती थीं।

    उनके इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह फैशन, लाइफस्टाइल और मोटिवेशनल कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। मीशा मजेदार कंटेंट बनाती थीं और इस वजह से लाखों प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह रखती थीं।

    उनका अचानक जाना परिवार और दोस्तों के लिए काफी बड़े झटके की तरह है।

    वीडियो

    यूट्यूब पर भी वीडियो डालती थीं मीशा

    मीशा को टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री अबीगैल पांडे से लेकर जाने-माने गीतकार जानी तक फॉलो करते थे। अभिनेत्री पारुल गुलाटी भी उनके फॉलोअर्स में से एक थीं। उन्होंने भी मीशा के निधन पर दुख जताया है। कई बड़े सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीशा की मौत से दुखी हैं।

    साल 2017 में मीशा ने कंटेंट क्रिएट करना शुरू किया था। उस समय वह 11वीं क्लास में थी।

    'मीशा अग्रवाल शो' नाम से वह एक यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    बॉलीवुड समाचार

    कौन हैं आलिया भट्ट के होने वाले जीजा? मिलिए भट्ट परिवार के बड़े दामाद से आलिया भट्ट
    'केसरी' से 'सूर्यवंशी' तक, अक्षय कुमार की इन फिल्मों ने पहले वीकेंड पर खूब की कमाई अक्षय कुमार
    'मर्दानी 3' से रानी मुखर्जी की पहली झलक जारी, रिलीज तारीख से भी उठ गया पर्दा रानी मुखर्जी
    पुलकित सम्राट की 'सुस्वागतम खुशामदीद' का टीजर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  आगामी फिल्में

    मनोरंजन

    'शुभ' से 'हथौड़ा त्यागी' तक, OTT के इन खूंखार खलनायकों ने जीता दर्शकों का दिल OTT प्लेटफॉर्म
    सलमान खान ने किया करण जौहर की फिल्म 'द बुल' से किनारा, जानिए वजह सलमान खान
    बोनी कपूर ने लगाई बेटी जाह्नवी के रिश्ते पर मोहर, तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे बोनी कपूर
    अमिताभ बच्चन की ठंडे बस्ते में पड़ी 'शूबाइट' जल्द होगी रिलीज? निर्देशक ने किया ये खुलासा अमिताभ बच्चन

    सेलिब्रिटी की मौत

    श्याम बेनेगल हुए पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई  श्याम बेनेगल
    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस मनमोहन सिंह
    मनमोहन सिंह के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, सनी देओल समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि  मनमोहन सिंह
    RJ सिमरन की मौत से हैरान-परेशान प्रशंसक, बोले- ये किसी भी सूरत में आत्महत्या नहीं  जम्मू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025