NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या कांग्रेस के टिकट पर इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सलमान खान? जानिये पूरा मामला
    क्या कांग्रेस के टिकट पर इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सलमान खान? जानिये पूरा मामला
    मनोरंजन

    क्या कांग्रेस के टिकट पर इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सलमान खान? जानिये पूरा मामला

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    January 23, 2019 | 08:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या कांग्रेस के टिकट पर इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सलमान खान? जानिये पूरा मामला

    हाल ही में खबरें आईं थीं कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी, करीना कपूर खान को भोपाल सीट से टिकट दे सकती है। हालांकि ये खबरें निराधार साबित हुईं, क्योंकि करीना ने साफ कहा कि उनका फोकस फिल्मों पर है, राजनीति में नहीं और न ही उन्हें किसी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने के लिए अप्रोच किया गया है। अब खबर सामने आई है कि कांग्रेस, अभिनेता सलमान खान को चुनाव के मैदान में उतारने पर विचार कर रही है।

    मध्य प्रदेश कांग्रेस सचिव ने सलमान को टिकट देने की मांग की

    दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश यादव ने सलमान खान के लिए ये मांग की है कि उनको कंग्रेस पार्टी की तरफ़ से इंदौर से उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। प्रदेश सचिव का कहना है कि सलमान चुनाव लड़ेंगे तो इंदौर में युवाओं को फिल्म इंडस्ट्री का लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि सलमान का जन्म इंदौर में ही हुआ है। उन्होंने अपने बचपन का काफी समय इंदौर में बिताया है। वह समय-समय पर इंदौर आते-जाते भी रहते हैं।

    कांग्रेस के लिए सलमान कर चुके हैं प्रचार

    इसके पहले सलमान को कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करते देखा गया था। साल 2009 में सलमान, कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के लिए मेयर के चुनाव में प्रचार करने के लिए मुंबई से इंदौर आए थे। हालांकि, इसके बाद भी पंकज चुनाव हार गए थे। सलमान ने पंकज के लिए लिए आधे शहर में रोड शो भी किया था। रोड शो के दौरान उनके लाखों फैन्स सलमान की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ आए थे।

    करीना को भोपाल सीट से चुनाव लड़ाने की थी मांग

    इसके पहले करीना कपूर खान को भी कांग्रेस से टिकट देने की मांग कांग्रेस नेता गुड्डू चौहान और अनीस खान ने की थी। उनका मानना था कि करीना को चुनाव लड़वाने से शहर में भाजपा की सीट हासिल की जा सकती है। भोपाल में युवा वोटर्स की संख्या ज़्यादा है, ऐसे में करीना को टिकट देने से उन्हें युवाओं का भरपूर साथ मिलेगा। बता दें कि पिछले 40 सालों से कांग्रेस ये सीट हार रही है।

    पुणे से माधुरी के चुनाव लड़ने की हैं खबरें

    भाजपा के टिकट पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पुणे लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबरें हैं। हालांकि अभी इस पर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि वह चुनाव लड़ेगी कि नहीं। वहीं भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा संभावना सेठ खुद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकीं हैं। उन्होंने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहेंगे तो वह उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकतीं हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    बॉलीवुड समाचार
    कांग्रेस समाचार
    मनोरंजन
    करीना कपूर
    माधुरी दीक्षित

    भारतीय जनता पार्टी

    लोकसभा चुनावों में मोदी की हार की वजह बन सकते हैं ये पांच कारण नरेंद्र मोदी
    2019 लोकसभा चुनाव: मोदी की राह पर राहुल गांधी, लड़ सकते हैं 2 जगह से चुनाव तेलंगाना
    कर्नाटक के सियासी खेल में एक और नाटक, कांग्रेसी विधायकों में आपस में ही चले लात-घूंसे कर्नाटक
    लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर करीना ने दिया बयान, कहा ये बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    हंसिका मोटवानी की प्राइवेट तस्वीरें इंटरनेट पर लीक, क्या हैकर्स की है ये करतूत? शाहरुख खान
    हार्दिक-राहुल विवाद पर करण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सवाल मेरे लेकिन जवाबों पर कंट्रोल नहीं करण जौहर
    #Oscars2019: पढ़ें नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट, इस भारतीय फिल्म को भी मिली जगह हॉलीवुड समाचार
    इस तारीख को रिलीज़ होगी '83', पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नज़र आएंगे रणवीर दीपिका पादुकोण

    कांग्रेस समाचार

    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार
    इन कारणों से कांग्रेस का 'ट्रंप कार्ड' साबित हो सकती हैं प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ
    राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने सौंपी महासचिव पद की जिम्मेदारी सोनिया गांधी
    EVM हैकिंग का दावा करने वाले सैयद शुजा के खिलाफ चुनाव आयोग की शिकायत, FIR दर्ज लोकसभा

    मनोरंजन

    कैटरीना कर रहीं क्रिकेट की प्रैक्टिस, अनुष्का से बोलीं- कोहली से करो सिफारिश, वीडियो वायरल विराट कोहली
    जानिये कौन है वो लड़की, जिससे राज बब्बर के बेटे प्रतीक करने जा रहे हैं शादी बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान के बेटे आर्यन का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम पर खुद दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    स्पाइडर-मैन ने गलती से अपलोड की ट्विटर पर 'एवेंजर्स: एंडगेम', जानिए क्या है मामला हॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर

    क्या कांग्रेस पार्टी की टिकट पर भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी करीना कपूर? जानिये पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी
    करीना के साथ मलाइका ने शेयर की तस्वीर, दे रहीं हैं महिलाओं के लिए संदेश बॉलीवुड समाचार
    2018 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड की ये फिल्में आपको ज़रूर देखनी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: तैमूर का दीवाना बॉलीवुड, किसी को क्यूनटेस पसंद, तो कोई साथ करना चाहता है काम बॉलीवुड समाचार

    माधुरी दीक्षित

    एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ है 'टोटल धमाल' का ट्रेलर, 19 साल बाद साथ दिखे अनिल-माधुरी बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान की 'दिल' के 31 साल, जानिए फिल्म से जुड़ीं अनसुनी बातें आमिर खान
    नेटफ्लिक्स के बाद अमेजन प्राइम से जुड़ीं माधुरी, कर सकती हैं करियर की पहली वेब फिल्म मनोरंजन
    नोरा फतेही बनीं चंद्रमुखी, करना चाहती हैं माधुरी की बायोपिक में काम टीवी जगत की खबरें
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023