NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनीता राज पर लगा लॉकडाउन में दोस्तों के साथ पार्टी करने का आरोप, घर पहुंची पुलिस
    अगली खबर
    अनीता राज पर लगा लॉकडाउन में दोस्तों के साथ पार्टी करने का आरोप, घर पहुंची पुलिस

    अनीता राज पर लगा लॉकडाउन में दोस्तों के साथ पार्टी करने का आरोप, घर पहुंची पुलिस

    लेखन भावना साहनी
    Apr 23, 2020
    04:21 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में बंद होने को मजबूर हैं।

    इसी बीच अब एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

    दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लॉकडाउन के समय में भी दिग्गज अदाकारा अनीता राज और उनके पति ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन कर अपने कुछ दोस्तों को आमंत्रित किया था। जिसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची।

    आइए जानें पूरी खबर।

    रिपोर्ट्स

    पुलिस को मिली थी पार्टी करने की खबर

    अनीता अपने पति सुनील के साथ मुंबई के पाली में रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को उन्होंने अपने कुछ करीबी दोस्तों को बुलाकर ड्रिंक पार्टी की।

    इसके बाद बिल्डिंग के वॉचमैन ने इस बात की जानकारी अनीता के पड़ोसियों की दी।

    इसकी खबर मिलते ही उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी।

    शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत मामले की जांयच के लिए अनीता के घर जा पहुंची।

    वीडियो

    वॉचमैन पर भी भड़की थीं अनीता

    खबरों के अनुसार पुलिस पूछताछ के बाद अनीता राज के घर से चली गई।

    इसके बाद उनका एक वीडियो मिड डे के हाथ लगा है, जिसमें वह अपने पति सुनील के साथ बिल्डिंग के वॉचमैन से बहस करती हुई नजर आ रही हैं।

    इसमें वह वॉचमैन से कहती हुई दिख रही हैं कि उनके पड़ोसियों और पुलिस को उनके घर मेहमानों के आने की जानकारी जरूर उन्होंने ही दी होगी।

    सफाई

    अनीता राज ने दी सफाई

    अनीता ने मिड डे बात करते हुए अपनी सफाई में कहा, "मेरे पति डॉक्टर हैं। उनके एक दोस्त मेडिकल इमरजेंसी की वजह से घर आए थे। ऐसे में वह उन्हें मना नहीं कर सकते थे। वह मदद के लिए अपनी पत्नी को भी साथ लाए थे।"

    अनीता ने आगे कहा कि पुलिस ने स्थिति जानने के बाद उनसे माफी भी मांगी।

    उन्होंने कहा, "मैं मौजूदा स्थिति को देखते हुए पार्टी के बारे में सोच भी नहीं सकती।"

    वर्क फ्रंट

    छोटे पर्दे का रुख कर चुकी हैं अनीता राज

    अनीता राज बॉलीवुड में 'प्रेम गीत', 'जान की बाजी', 'नौकर बीवी का' और 'गुलाबी' जैसी कई फिल्में दी चुकी हैं।

    इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख कर लिया। इन दिनों कलर्स चैनल के शो 'छोटी सरदारनी' में कुलवंत कौर ढिल्लों का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं।

    हालांकि, फिलहाल लॉकडाउन के कारण उनके इस सीरियल की भी शूटिंग रुकी हुई है।

    इसके अलावा उन्हें 'एक था राजा एक थी रानी' सीरियल में भी देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनिशिप को लेकर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात मनोरंजन
    सोनाक्षी सिन्हा ने की विवेक अग्निहोत्री की पुलिस से शिकायत, जानिए क्या है मामला मनोरंजन
    'गली बॉय' के बाद फिर से जोया अख्तर के साथ फिल्म बनाने वाले हैं रणवीर सिंह? मनोरंजन
    कब आ रहा है 'मिर्जापुर 2'? गोलू ने दिया जवाब मनोरंजन

    टीवी शो

    हिमांशी ने आसिम रियाज से रिश्ता किया ऑफिशियल, अपनी मां से करवाई मुलाकात बॉलीवुड समाचार
    अपने न्यूड जिम आउटफिट को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका, यूजर्स बोले- कुछ पहना है या नहीं बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस' से बाहर आते ही चमकी आसिम की किस्मत, सलमान की फिल्म में मिला मौका! बॉलीवुड समाचार
    नेहा कक्कड़ ने अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर किया बड़ा खुलासा, रखी ऐसी शर्त बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन में हुई 'नागिन' की वापसी, मौनी रॉय फिर लेंगी बदला टीवी शो
    कोरोना वायरस: दान देकर सुर्खियां बटोरने वालों पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- दिखावा न करें बॉलीवुड समाचार
    टाइगर के साथ इस हॉलीवुड फिल्म के हिन्दी रीमेक का हिस्सा बनना चाहती हैं कृति सेनन बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    लॉकडाउन: तीन दिन तक पैदल चली 12 वर्षीय बच्ची, घर के नजदीक आकर तोड़ा दम छत्तीसगढ़
    राष्ट्रपति भवन के बाद लोकसभा सचिवालय पहुंचा कोरोना वायरस, कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि भारत की खबरें
    लॉकडाउन: सिनेमाघर के मालिक की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    मध्य प्रदेश: कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज ने किया कैबिनेट का विस्तार मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025