NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का निधन, बोले- जन्मदिन पर ऐसा सरप्राइज देते हैं क्या?
    कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का निधन, बोले- जन्मदिन पर ऐसा सरप्राइज देते हैं क्या?
    मनोरंजन

    कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का निधन, बोले- जन्मदिन पर ऐसा सरप्राइज देते हैं क्या?

    लेखन भावना साहनी
    November 09, 2020 | 07:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का निधन, बोले- जन्मदिन पर ऐसा सरप्राइज देते हैं क्या?

    मशहूर कॉमेडियन राजीव निगम इस समय बेहद बुरे दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल, बीते रविवार को राजीव के बेटे देवराज का निधन हो गया। वह अभी सिर्फ नौ साल के थे। कहा जा रहा है कि जिस दिन देवराज का निधन हुआ उसी दिन राजीव का जन्मदिन था। अब उनके और उनके परिवार के लिए यह खूबसूरत दिन बड़ी मायूसी और दर्द में बदल गया है। बेटे की मौत की जानकारी राजीव ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दी है।

    फेसबुक पर राजीव ने दी बेटे के निधन की जानकारी

    राजीव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बेटे देवराज के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इसमें लिखा, 'क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट दिया है। मेरा बेटा देवराज मुझे छोड़कर चला गया, बिना बर्थडे केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।' हालांकि, राजीव निगम के नाम से बना यह फेसबुक अकाउंट वेरिफाइड नहीं है, लेकिन उनकी यह पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स देवराज को श्रद्धांजलि देने लगे हैं।

    देखिए राजीव निगम की पोस्ट

    2018 से बीमार थे राजीव के बेटे

    रिपोर्ट्स के अनुसार, राजीव का बेटा काफी समय से बीमार चल रहा था। उसकी तबीयत 2018 में खराब होनी शुरू हुई थी। उस समय भी खबर आई थी कि कॉमेडियन का बेटा वेंटिलेटर पर है। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि देवराज को क्या बीमारी हुई थी, लेकिन इसके बाद से ही राजीव की समस्याएं भी बढ़ने लगी थीं। वह बहुत मुश्किल से अपनी सभी शूटिंग पूरी कर पाते थे।

    अगस्त में पिता का हुआ था निधन

    राजीव के लिए यह साल बेहद बुरा साबित होता दिख रहा है। बेटे से पहले वह इसी साल अपने पिता को भी खो चुके हैं। दरअसल, इससे पहले 7 अगस्त को राजीव के पिता के निधन की भी खबर आई थी। अब बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का जैसे पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। पिता की मौत राजीव के लिए एक बड़ा सदमा थी।

    इन शोज में नजर दिख चुके हैं राजीव

    राजीव कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रहे हैं। वह 'द लाफ्चर चैलेंज 2' में रनरअप थे। इसके अलावा वह 'कॉमेडी सर्कस जुबली शो' के विजेता बने थे। इसके बाद वह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार' में भी दिख चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान बने 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा, आमिर के निर्देशन में शूट किए सीन्स! शाहरुख खान
    ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल के घर पड़ा छापा, NCB ने जारी किया समन मनोरंजन
    सुपरस्टार चिरंजीवी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
    अजय देवगन ने मिलाया अमेजन प्राइम से हाथ, बनने जा रहे हैं पांच फिल्मों का हिस्सा! अमेजॉन प्राइम

    टीवी शो

    'KBC 12' को मिली इस सीजन की अपनी पहली करोड़पति; क्या जीतेंगी सात करोड़? मनोरंजन
    महिलाओं पर मुकेश खन्ना का विवादित बयान, बोले- औरतों का काम करना है #MeToo की वजह मनोरंजन
    श्वेता तिवारी के पति ने किया बेटे के लापता होने का दावा, अभिनेत्री पर लगाए आरोप बॉलीवुड समाचार
    गोपी बहू और अहम भी छोड़ सकते हैं 'साथ निभाना साथिया 2', जानिए क्या है कारण मनोरंजन

    मनोरंजन

    टाइगर की 'गणपत' में नुपूर सेनन और नोरा फतेही आ सकती है नजर बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान की 'पठान' के लिए दीपिका पादुकोण ने ली 15 करोड़ रुपये फीस- रिपोर्ट दीपिका पादुकोण
    राजकुमार राव ने अक्षय कुमार को दी मात, रिलीज होने वाली हैं आठ फिल्में अक्षय कुमार
    गोवा बीच पर बिना कपड़ों के दौड़े थे मिलिंद सोमन, अब दर्ज हुई FIR बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023