चिरंजीवी के 71वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को तोहफा, 'काका' का दमदार टीजर रिलीज
क्या है खबर?
मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने 71वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए अपनी अगली फिल्म के नाम की घोषणा कर दी है। बॉबी कोली के निर्देशन में बनी उनकी इस फिल्म का नाम 'काका' रखा गया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के चुनिंदा सिनेमाघरों में इस फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया है। 'वाल्टेयर वीरय्या' के बाद इस जोड़ी की ये दूसरी फिल्म है, जिसे KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है।
टीजर
चिरंजीवी का नया अवतार
फिल्म की झलक में चिरंजीवी एक नए अवतार और अनोखे तेवर में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्हें रावुलपालेम की 'अम्माजी एक्वा इंडस्ट्रीज' में काम करने वाले सुपरवाइजर सत्यम के रूप में दिखाया गया है।
शुरुआत के कुछ मिनट समुद्री भोजन और मछली के कारोबार की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं, जहां झींगा, मछली और तटीय इलाके के काम-काज को दिखाया गया है। इससे सत्यम एक आम और साधारण जिंदगी जीने वाले मेहनतकश इंसान के रूप में नजर आते हैं।
मोड़
टीजर का खूंखार मोड़
टीजर का दूसरा भाग इस माहौल को पूरी तरह बदल देता है। इसमें अचानक गोलियों की आवाज, हिंसा और सत्यम का एक ऐसा रूप सामने आता है, जिसका झींगा या मछली के कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है।
ये झलक 71 साल के सुपरस्टार के एक बिल्कुल नए, खूंखार और एक्शन से भरपूर अंदाज को दिखाती है, जो उनके पिछले किरदारों से एकदम अलग है।
चिरंजीवी के इस ने दर्शकों के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया है।
अवतार
'सत्यम' का सीधापन और स्वैग से भरपूर युवा अवतार
ये फिल्म चिरंजीवी के 2 बिल्कुल विपरीत और अनोखे रूपों को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है। इस फिल्म में उनका किरदार 2 दिलचस्प आयामों में बंटा हुआ है।
जहां एक ओर वो बेहद सीधे-साधे, सरल स्वभाव वाले और जमीन से जुड़े एक मध्यमवर्गीय इंसान 'सत्यम' की भूमिका में दिखाई देते हैं, वहीं दूसरी ओर उनका एक ऐसा युवा अवतार भी सामने आता है, जो अपने तीखे तेवर और आत्मविश्वास से भरपूर अंदाज से हर किसी को आकर्षित करता है।