Loading...
सिनेमाघरों में चुपचाप रिलीज हुई ये एनिमेटेड फिल्म, पहले मिली आलोचना; अब हो रही बंपर कमाई
5 साल में बनकर तैयार हुई थी ये फिल्म

सिनेमाघरों में चुपचाप रिलीज हुई ये एनिमेटेड फिल्म, पहले मिली आलोचना; अब हो रही बंपर कमाई

Aug 18, 2026
01:09 pm

क्या है खबर?

इस वक्त सिनेमाघरों में हॉलीवुड से बॉलीवुड तक की फिल्मों का शाेर गूंज रहा है। इस बीच, एक चीनी एनिमेटेड फिल्म बिना किसी प्रचार के चुपचाप सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अपनी कमाई से निर्माताओं की जेबों को भर रही है। 86 मिनट वाली इस फिल्म का नाम 'निउ लाई' है, जिसका हिंदी अनुवाद "गाय आ रही है" के रूप में किया गया। यह 5 अगस्त को रिलीज हुई थी, और अब तक करीब 20 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

आलोचना

दर्शकों से मिली आलोचना, बताया साल की सबसे खराब फिल्म

NDTV के मुताबिक, 'निउ लाई' बनाने में 5 साल लगे और 1 लाख रुपये का खर्चा आया। इसके लेखन, निर्देशन, निर्माण और आवाज का श्रेय शिन युमेंग और सन लिफांग नाम की मां-बेटे की जोड़ी को जाता है।

5 अगस्त को जब फिल्म रिलीज हुई, तो लोगों ने भद्दे कंप्यूटर ग्राफिक्स, बेजान किरदार, अटपटी आवाज और उलझी कहानी बताते हुए इसका मजाक उड़ाया।

कुछ ने इसे "AI से भी बदतर" और "2026 की सबसे खराब फिल्म" बताना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन

तीखी प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद लोग देख रहे फिल्म

आलोचनाओं के बीच, 'निउ लाई' के कुछ दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। बस यहीं से लोग यह जानने के लिए टिकट खरीदने लगे कि क्या फिल्म वाकई उतनी खराब थी, जितना सब कह रहे थे।

चीनी टिकटिंग प्लेटफॉर्म माओयान के अनुसार, फिल्म अब तक 14.9 मिलियन युआन (करीब 20 करोड़ रुपये) से ज्यादा कारोबार कर चुकी है।

'निउ लाई' की लोकप्रियता ने इसे चीनी सिनेमा राजस्व रैंकिंग में कई बड़ी फिल्मों की सूची में प्रवेश दिला दिया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT